अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान को लेकर प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान को लेकर प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने संबंधी बयान को लेकर केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान को लेकर प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना

Article Advertisement

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान को लेकर प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने संबंधी बयान को लेकर केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात बढ़ा दिया और ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की ।

Article Advertisement

केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘ ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई : केंद्र सरकार । मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700 प्रतिशत तक बढ़ा दिया । ’’ कांग्रेस नेता आरोप लगाया कि मौतें इसलिए हुईं क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की । उन्होंने कहा कि अधिकार सम्पन्न समूह और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज किया गया ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया गया । कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई ।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार पर यह 'गलत सूचना' देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया था कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की कमी की वजह से किसी की जान नहीं गई । कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने सदन को 'गुमराह' किया है। इससे पहले, स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड से मौत की सूचना देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।’’ उन्होंने कहा था ‘‘इसके अनुसार, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नियमित रूप से केंद्र सरकार को कोविड के मामले और इसकी वजह से हुई मौत की संख्या के बारे में सूचना देते हैं। बहरहाल, किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन के अभाव में किसी की भी जान जाने की खबर नहीं दी है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read