BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
Politics

पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंदीदा प्रेरक लोगों को नामित करें: प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा

Published: 12/7/2021, 7:43:53 am268 viewsSeemanchal Live

पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंदीदा प्रेरक लोगों को नामित करें: प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। मोदी ने

पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंदीदा प्रेरक लोगों को नामित करें: प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा
पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंदीदा प्रेरक लोगों को नामित करें: प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। मोदी ने एक ट्वीट किया कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं लेकिन, उनके बारे में बहुत ज्यादा लोग अकसर जानते नहीं हैं। उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, “भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अकसर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।” पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम नायकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि और समाज में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read