अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

World

अमेरिका ने पाकिस्तान से एफएटीएफ की शर्तों को पूरी तरह से लागू करने को कहा

अमेरिका ने पाकिस्तान से एफएटीएफ की शर्तों को पूरी तरह से लागू करने को कहा अमेरिकी राजदूत एलिस वेल्स ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि वॉशिंगटन ने इस्लामाबाद से अपनी वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की कार्य-योजना लागू करने का आग्रह किया है और जोर दिया है कि कार्य-योजना में बताई गई जरूरतों को पू

अमेरिका ने पाकिस्तान से एफएटीएफ की शर्तों को पूरी तरह से लागू करने को कहा

Article Advertisement

अमेरिका ने पाकिस्तान से एफएटीएफ की शर्तों को पूरी तरह से लागू करने को कहा अमेरिकी राजदूत एलिस वेल्स ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि वॉशिंगटन ने इस्लामाबाद से अपनी वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की कार्य-योजना लागू करने का आग्रह किया है और जोर दिया है कि कार्य-योजना में बताई गई जरूरतों को पूरा किया जाना है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा पर अमेरिकी विदेश विभाग की एक ब्रीफिंग के दौरान यह टिप्पणी की। इस दौरान एलिस से पूछा गया कि क्या अमेरिका पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस अनुरोध का जवाब देगा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को ग्रे सूची से बाहर करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। इस पर उन्होंने कहा, “यह एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, लेकिन हम निश्चित रूप से समर्थन करते हैं और पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह इन दायित्वों को लागू कर रहा है।” इसी सवाल का जवाब देते हुए एलिस वेल्स ने कहा, “एफएटीएफ एक तकनीकी प्रक्रिया है। पाकिस्तान को एक कार्य योजना पेश की गई है। यह उन जरूरतों को पूरा करने का सवाल है, जिन्हें पूरी तरह समझाया जा चुका है और यह अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में सभी देशों के लिए है।” उन्होंने कहा, “मैंने एफएटीएफ के तहत अपने आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण दायित्वों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान द्वारा प्रयासों का स्वागत किया है। हम पाकिस्तान को एफएटीएफ और अंतरार्ष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वह अपनी कार्य योजना को पूरा कर सके।” वेल्स ने कहा कि एफएटीएफ की कार्य-योजना को पूरा करना पाकिस्तान के आर्थिक सुधार के प्रयासों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसमें इसके अंतरार्ष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पाकिस्तान एफएटीएफ नियमों को पूरा नहीं करता है तो क्या आईएमएफ फंडिंग प्रभावित हो सकती है, इस पर राजदूत वेल्स ने जवाब दिया कि पाकिस्तान अपने एफएटीएफ दायित्वों को पूरा नहीं करता है या अगर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाता है तो यह पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम के साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने के संबंध में भी विनाशकारी होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन एफएटीएफ दायित्वों को पूरा करने की दिशा में पाकिस्तान की प्रगति को देखकर प्रसन्न है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read