अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कोरोना वायरस संकट: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दिया आदेश

कोरोना वायरस संकट: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दिया आदेश पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश (सीजेपी) गुलजार अहमद ने सोमवार को सरकार से जफर मिर्जा को स्वास्थ्य राज्य मंत्री के पद से हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान ख

कोरोना वायरस संकट: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दिया आदेश

Article Advertisement

कोरोना वायरस संकट: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दिया आदेश पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश (सीजेपी) गुलजार अहमद ने सोमवार को सरकार से जफर मिर्जा को स्वास्थ्य राज्य मंत्री के पद से हटाने का आदेश दिया है।

Article Advertisement

इसके साथ ही पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट कोरोनो वायरस संकट से मुकाबला करने में अप्रभावी साबित हुई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेपी गुलजार ने मिजार् द्वारा किए गए काम की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाया और साथ ही प्रधानमंत्री के लिए विशेष सहायकों की टीम पर लगाए गए गंभीर आरोपों का भी जिक्र किया। सीजेपी ने कहा, "सरकार ने केवल अदालत को महज आकंड़े ही प्रदान किए हैं।" उन्होंने सवाल किया कि संसद संकट के संबंध में कब कानून पारित करेगी और कब पयार्प्त व्यवस्था की जाएगी। सीजेपी ने कहा, "बाकी देशों ने महामारी से निपटने के लिए एक कानून पारित किया है। राज्य में सिर्फ रैलियां करने के बजाय अन्य भी काम हैं।" उन्होने कहा, "प्रधानमंत्री का मंत्रिमंडल अप्रभावी हो गया है। वह बाकी से पृथक दिखाई पड़ता है। सभी प्रांत अपनी इच्छा के अनुसार काम कर रहे हैं।" पाकिस्तान में सोमवार तक कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 5,362 से अधिक पहुंच चुकी है। साथ ही यहां संक्रमण की वजह से कुल 93 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read