अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

पाकिस्तान के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन पर इमरान ने बुलायी बैठक

पाकिस्तान के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन पर इमरान ने बुलायी बैठक कराची, 11 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिये खेल मंत्री डा. फहमिदा मिर्जा के साथ बैठक बुलायी है। पाकिस्तान के 10 खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिय

पाकिस्तान के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन पर इमरान ने बुलायी बैठक

Article Advertisement

पाकिस्तान के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन पर इमरान ने बुलायी बैठक कराची, 11 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिये खेल मंत्री डा. फहमिदा मिर्जा के साथ बैठक बुलायी है। पाकिस्तान के 10 खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था लेकिन उनमें से कोई भी पदक नहीं जीत पाया। इनमें से भाला फेंक के एथलीट अरशद नदीम और भारोत्तोलक ताल्हा तालिब ही प्रभाव छोड़ पाये थे और अपनी स्पर्धाओं में शीर्ष पांच में रहे थे। पाक सरकार में मंत्री असद उमर ने एआरई न्यूज से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपनी सरकार के बाकी बचे दो वर्ष के कार्यकाल में देश के खेल ढांचे पर ध्यान देंगे क्योंकि वह चाहते हैं कि युवा क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी अपनी चमक बिखेरें। ’’ सरकारी सूत्रों के अनुसार इमरान का खेलों के प्रति यह नया प्यार पड़ोसी भारत के ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद जगा है। भारत को भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा उसने दो रजत और चार कांस्य पदक भी जीते। असद ने कहा कि यह सच है कि अपने तीन साल के शासन में सरकार ने खेलों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया क्योंकि देश में कई अन्य ज्वलंत मुद्दे थे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि खेलों में सुधार हो। उनकी देश में अत्याधुनिक खेल संस्थान स्थापित करने की योजना है। ’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read