कौन हैं हरदीप सिंह बुटेरला?
गांवों में दबदबा, 3 बार जीत चुके; आप में जाकर अकाली दल को दिया झटका अकाली दल को झटका देते हुए चंडीगढ़ लोकसभा सीट से अकाली दल उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला आम आदमी पार्टी में जा चुके हैं।
इससे लगभग 3 दिन पहले अकाली दल से रिजाइन किया था।
उन्होंने पार्टी के खिलाफ आरोप लगाया था कि उनको सपोर्ट नहीं किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के बीच नामांकन से एक दिन पहले अकाली दल से रिजाइन करने वाले बुटेरला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
चुनाव के बीच उनका जाना अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
उन्होंने नामांकन से एक दिन पहले ही अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
फिलहाल हरदीप बुटेरला चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षद हैं।
वे सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं।
दो बार पहले भी निगम चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं।
उन्होंने चुनाव न लड़ने का कारण पैसे की कमी बताया था।
हरदीप ने पार्टी पर सपोर्ट नहीं करने के आरोप लगाए थे।
जिसके बाद पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
बुटेरला ने कहा था कि उनको पार्टी से जितना सहयोग चाहिए, उतना मिल नहीं रहा।
पार्टी ने टिकट देने से पहले भरोसा दिया था कि उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
हर पहलू को ध्यान में रख चुनाव लड़वाया जाएगा, लेकिन मदद के लिए कोई सीनियर लीडर नहीं आया।
पार्टी ने अपनी चंडीगढ़ यूनिट के प्रति बेरुखी अपना ली है।
जिसकी वजह से कड़ा फैसला ले रहा हूं।
हरदीप सिंह गांव बुटेरला के रहने वाले हैं।
41 वर्षीय हरदीप की चंडीगढ़ के साथ लगते गांवों में वोटरों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।
इससे पहले 2006 में उनके पिता गुरनाम सिंह और 2011 में भाई मलकियत सिंह पार्षद चुने गए थे।
इसके बाद जब उनके भाई मलकियत सिंह का देहांत हुआ, तब हरदीप ने 2015, 2016 और 2021 में लगातार जीत दर्ज की।
वे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
2018 में हरदीप सिंह को शिअद ने चंडीगढ़ प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्त किया था।
चंडीगढ़ सीट पर वोटिंग 1 जून को अकाली दल ने उनको लगभग 20 दिन पहले टिकट दिया था।
इसके बाद उनकी किसी ने खैर खबर नहीं ली।
ये कोई निगम का इलेक्शन नहीं है, जिसको वे अपने सिर पर लड़ लेंगे।
सिर्फ प्रचार करने से काम नहीं चल सकता।
पार्टी के सीनियर लीडरों से उनको हर सपोर्ट की जरूरत थी।
पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने कहा था कि वे संगठन से बात कर चुके हैं।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उनको अकाली दल ने प्रत्याशी बनाया था।
चंडीगढ़ सीट पर एक जून को वोटिंग होनी है।
Article Advertisement
Politics
कौन हैं हरदीप सिंह बुटेरला? गांवों में दबदबा, 3 बार जीत चुके; आप में जाकर अकाली दल को दिया झटका
कौन हैं हरदीप सिंह बुटेरला? गांवों में दबदबा, 3 बार जीत चुके; आप में जाकर अकाली दल को दिया झटका अकाली दल को झटका देते हुए चंडीगढ़ लोकसभा सीट से अकाली दल उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला आम आदमी पार्टी में जा चुके हैं। इससे लगभग 3 दिन पहले अकाली दल से रिजाइन किया था। उन्होंने पार्टी के खिलाफ आरोप लगाया थ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
