पंत और जडेजा ने पांचवें टेस्ट के पहले दिन भारत को संकट से निकाला एक जुलाई (भाषा) ऋषभ पंत के आक्रामक शतक और रविंद्र जडेजा के साथ 222 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित पहले दिन शुरूआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 338 रन बना लिये ।
Sports
पंत और जडेजा ने पांचवें टेस्ट के पहले दिन भारत को संकट से निकाला
पंत और जडेजा ने पांचवें टेस्ट के पहले दिन भारत को संकट से निकाला एक जुलाई (भाषा) ऋषभ पंत के आक्रामक शतक और रविंद्र जडेजा के साथ 222 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित पहले दिन शुरूआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 338 रन बना लिये । भारत का स्कोर

Article Advertisement
Article Advertisement
भारत का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 98 रन था जिसके बाद पंत और जडेजा ने 239 गेंद में 222 रन जोड़े ।
पंत ने 111 गेंद में 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 146 रन बनाये जबकि जडेजा 163 गेंद में 83 रन बनाकर खेल रहे हैं ।
बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 73 ओवर ही फेंके जा सके ।
हाल ही में सीमित ओवरों के क्रिकेट में खराब फॉर्म के कारण आलोचना झेलने वाले पंत ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में यादगार पारी खेलते हुए कैरियर का पांचवां और विदेश में चौथा शतक जड़ा ।
उन्होंने अपना शतक सिर्फ 89 गेंद में पूरा किया जो किसी भारतीय विकेटकीपर का सबसे तेज टेस्ट शतक है ।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पंत के बल्ले पर अंकुश लगाने का जिम्मा बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच को सौंपा जो बुरी तरह नाकाम रहे ।
लीच ने नौ ओवर में 71 रन दे डाले ।
उनके आखिरी ओवर में पंत ने दो चौके और दो छक्के लगाये ।
पंत को आखिरकार जो रूट ने पवेलियन भेजा ।
बारिश के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटा विलंब से शुरू हुआ ।
इंग्लैंड ने भारत के पांच विकेट 98 रन पर निकाल दिये थे ।
जेम्स एंडरसन जहां सुबह हावी रहे तो मैथ्यू पोट्स ने खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (11) का कीमती विकेट लिये ।
उन्होंने हनुमा विहारी (20) को भी पवेलियन भेजा ।
विहारी को पो्टस ने पगबाधा आउट किया ।
अगले ओवर में उन्होंने कोहली को पवेलियन भेजा ।
भारत के बाहर अपना पहला टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर ने पोट्स को तीन चौके जड़कर आक्रामक शुरूआत की लेकिन 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए ।
एंडरसन ने उन्हें शॉर्ट गेंद डाली और सैम बिलिंग्स ने बेहतरीन डाइव लगाकर एक हाथ से उनका कैच लपका ।
इसके बाद पंत और जडेजा ने डटकर और संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढाया ।
दोनों के तेवर देखकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच को गेंद सौंपी जिनका स्वागत पंत ने दो चौकों और एक छक्के के साथ किया ।
उन्होंने लीच को डीप स्क्वेयर लेग में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया ।
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
उनके सबसे कामयाब तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वर्षाबाधित सुबह के सत्र में दबाव बनाया जिससे मेहमान टीम ने लंच तक दो विकेट 53 रन पर गंवा दिये ।
बारिश के कारण लंच ब्रेक 20 मिनट पहले ही लेना पड़ा ।
एंडरसन ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (24 गेंद में 17 रन) और चेतेश्वर पुजारा (46 गेंद में 13 रन) को दूसरी स्लिप में जाक क्रॉली के हाथों लपकवाकर इंग्लैंड को सफलता दिलाई ।
क्रॉली अगर मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर विहारी का कैच लपक लेते तो भारत के तीन विकेट हो गए होते ।
श्रृंखला का आखिरी मैच खेलने लौटी भारतीय टीम ने इससे पहले महज एक चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला है ।
दूसरी ओर इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप ’ किया है ।
इंग्लैंड के हालात का सामना करना भारतीय सलामी बल्लेबाजों के लिये कठिन चुनौती थी ।
एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें खुलकर खेलने ही नहीं दिया ।
गिल ने एंडरसन को मिड विकेट पर चौका लगाकर शुरूआत की ।
इसके बाद स्ट्रेट ड्राइव भी लगाया लेकिन एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे ।
आफ स्टम्प से बाहर जाती एंडरसन की गेंद पर उन्होंने बल्ला अड़ाया और दूसरी स्लिप में कैच आउट हो गए ।
पांच ओवर बाद एंडरसन ने पुजारा को उनके कैरियर में 12वीं बार आउट किया ।
काउंटी क्रिकेट में रन बनाकर भारतीय टीम में लौटे पुजारा भी आफ स्टम्प पर पड़ती गेंद का शिकार हुए ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
