अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा

पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की श्

पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा

Article Advertisement

पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे।

Article Advertisement

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पुष्टि की है कि पंत को पिछले आठ दिनों से अलग-थलग रखा गया है। सूत्र के अनुसार इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। सूत्र ने कहा, ‘‘वह अपने एक परिचित के यहां पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेगा।’’ सूत्र ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी कब टीम के साथ जुड़ेगा। पंत का अगले कुछ दिनों में कोविड-19 परीक्षण होने की उम्मीद है। पंत और चोटिल शुभमन गिल के अलावा बाकी पूरी भारतीय टीम गुरुवार को लंदन से डरहम रवाना हो गई। गिल को इस महीने की शुरुआत में पैर में चोट लगी थी और यह युवा बल्लेबाज टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर आ चुका है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था। भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया था। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गुरुवार को पीटीआई को बताया, ‘‘हां, एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है लेकिन वह पिछले आठ दिनों से अलग-थलग है। वह टीम के साथ किसी होटल में नहीं है, इसलिए कोई अन्य खिलाड़ी प्रभावित नहीं हुआ।’’ शुक्ला ने कहा, ‘‘अब तक कोई और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। आपको जानकारी होगी कि हमारे सचिव जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को पत्र लिखकर नियमों का पालन करने को कहा है।’’ समझा जा रहा है कि पंत वायरस के डेल्टा प्रकार से संक्रमित है जिसके कारण इंग्लैंड में संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। उन्हें पिछले महीने यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान स्टेडियम में देखा गया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। शाह ने अपने पत्र में खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि टीम के खिलाड़ियों को लगाए गए कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है, यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता। शाह ने अपने पत्र में विशेष तौर पर लिखा था कि खिलाड़ी हाल में यहां संपन्न हुई विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और यूरो चैंपियनशिप में जाने से बचें। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। टीम इससे पहले 20 जुलाई से अभ्यास मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत होगी। हाल में इंग्लैंड की टीम को भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का सामना करना पड़ा था जिसके कारण उसकी मुख्य टीम पृथकवास पर चली गई और उसे पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए नई टीम चुननी पड़ी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read