शपथ के दौरान भाजपा नेता पर भड़के पप्पू यादव, कहा- छठी बार सांसद हूं, हमको सिखाएगा पूर्णिया सांसद ने मंगलवार को लोकसभा में एमपी पद के रूप में शपथ ली. इस दौरान वह भाजपा सांसद किरन रिजिजू पर भड़क उठे और कहने लगे हम छठी बार सांसद हैं, आप हमको सिखाएगा. आप कृपा पर जीते हैं, मैं अकेला लड़ता हूं. बिहार के पूर्णिया जिले से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को लोकसभा में बतौर MP के रूप में शपथ ली. इस दौरान उन्होंने रीनीट, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी बात उठाई. इस बीच जैसे ही भाजपा सांसद ने उन्हें टोका तो पप्पू यादव भड़क गए. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं छठी बार सांसद बना हूं. आप हमको सिखाएगा. दरअसल, पप्पू यादव ने सांसद पद की शपथ मैथिली भाषा में ली. उन्होंने शपथ की शुरुआत ' प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जौहार बिहार से किया. हम राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव..फिर मैथिली में शपथ ली. इसके बाद सांसद ने रीनीट, बिहार विशेष राज्य का दर्जा की मांग की और फिर सीमांचल जिंदाबाद, मानवताबाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद... करते हुए शपथ ज्ञापन किया. इस बीच भाजपा के सांसद किरन रिजिजू ने उन्हें टोक दिया. शपथ के दौरान भाजपा नेता पर भड़के पप्पू यादव जिसका जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि छठा बार सांसद हूं.. आप हमको सिखाएगा... आप कृपा पर जीते हैं, मैं अकेला लड़ता हूं.. आप हमको सिखाएगा.. मैं चौथी बार निर्दलीय सांसद बना हूं. बता दें कि लोकसभा में शपथ लेने पहुंचे पप्पू यादव के टीशर्ट पर भी #RENEET लिखा हुआ दिखा. अपने इस शपथ का वीडियो सांसद ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. लोकसभा में रीनीट और बिहार विशेष राज्य की उठाई मांग आपको बता दें कि पप्पू यादव ने इंडिया एलायंस में शामिल होने के बाद भी पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा. दरअसल, पप्पू पूर्णिया सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन यह सीट आरजेडी के खाते में चली गई और आरजेडी ने पूर्णिया से बीमा भारती को टिकट दे दिया. जिसके बाद हजारों समर्थकों के साथ जाकर पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा और जीत हासिल की. सांसद बनने के बाद से पप्पू यादव अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. साथ ही लोगों को काम से जुड़ा अल्टीमेटम भी दे रहे हैं.
Politics
शपथ के दौरान भाजपा नेता पर भड़के पप्पू यादव, कहा- छठी बार सांसद हूं, हमको सिखाएगा
शपथ के दौरान भाजपा नेता पर भड़के पप्पू यादव, कहा- छठी बार सांसद हूं, हमको सिखाएगा पूर्णिया सांसद ने मंगलवार को लोकसभा में एमपी पद के रूप में शपथ ली. इस दौरान वह भाजपा सांसद किरन रिजिजू पर भड़क उठे और कहने लगे हम छठी बार सांसद हैं, आप हमको सिखाएगा. आप कृपा पर जीते हैं, मैं अकेला लड़ता हूं. बिहार के प

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
