अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

‘नीतीश के बिना बिहार BJP का वजूद नहीं’, पप्पू यादव ने CM के बेटे पर कही बड़ी बात

‘नीतीश के बिना बिहार BJP का वजूद नहीं’, पप्पू यादव ने CM के बेटे पर कही बड़ी बात Pappu Yadav on Bihar CM Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सुर अचानक से बदल गए हैं। बिहार सीएम नीतीश कुमार को घेरने वाले पप्पू यादव को अचानक उनकी चिंता सताने लगी है। नीतीश को लेकर पप्पू या

‘नीतीश के बिना बिहार BJP का वजूद नहीं’, पप्पू यादव ने CM के बेटे पर कही बड़ी बात

Article Advertisement

‘नीतीश के बिना बिहार BJP का वजूद नहीं’, पप्पू यादव ने CM के बेटे पर कही बड़ी बात Pappu Yadav on Bihar CM Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सुर अचानक से बदल गए हैं। बिहार सीएम नीतीश कुमार को घेरने वाले पप्पू यादव को अचानक उनकी चिंता सताने लगी है।

Article Advertisement

नीतीश को लेकर पप्पू यादव का बयान सामने आया है। Pappu Yadav on Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर बिहार की सियासत अभी से गर्म होने लगी है। पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का बयान भी सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अक्सर निशाना साधने वाले पप्पू यादव के सुर अचानक से बदल गए हैं। उन्हें नीतीश की सेहत की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी का टिक पाना नामुमकिन है। नीतीश की सेहत ठीक नहीं पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जिस उम्र में हैं, वो कभी भी विचलित हो जाते हैं। वो अक्सर जज्बातों में बह जाते हैं। इसको इस तरह से नहीं देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार जी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। हालांकि उनकी उम्र का असर साफ नजर आता है। इन परिस्थितियों में नीतीश जी को खास देखभाल की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें बेस्ट डॉक्टर की भी जरूरत है। बेटा ही कर सकता है देखभाल पप्पू यादव ने कहा कि जिसके साथ बेटा हो, वो स्वास्थ्य ही रहेगा। नीतीश जी के साथ भी उनके बेटे निशांत हैं। जो लोग दूसरों की आलोचना करते हैं, उन्हें अपने बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। नीतीश जी पर उम्र का असर है। राजनीतिक लोग सिर्फ उनकी इस हालत पर मजे ले सकते हैं। सही मायनों में नीतीश जी की देखभाल सिर्फ उनके बेटे निशांत ही कर सकते हैं।   विपक्ष को दी सलाह पप्पू यादव के अनुसार बिहार में आज भी नीतीश का कोई तोड़ नहीं है। नीतीश की सेहत बेशक खराब है, मगर आज भी कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सकता है। बीजेपी नीतीश का इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी के कई नेता भी उनके मजे लेते हैं। विपक्ष के लोग भी नीतीश का मजाक उड़ाते हैं। मेरी विपक्ष को सलाह है कि लोग आपके बारे में क्या कहते है, उस पर फोकस करें न कि नीतीश के बारे में लोग क्या सोच रहे हैं इससे आपको मतलब नहीं होना चाहिए। बीजेपी पर साधा निशाना बीजेपी पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश के कंधों के सहारे ही बीजेपी बिहार में कुछ कर सकती है। वरना बीजेपी कुछ नहीं है। पूरे NDA नीतीश कुमार ही एक चेहरा हैं, जिसकी बदौलत बीजेपी चुनाव जीत सकती है। जैसे कांग्रेस के बिना इंडिया गठबंधन कुछ नहीं है, वैसे ही नीतीश के बिना बीजेपी का भी बिहार में कोई वजूद नहीं है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read