जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी Parents Sold Child In Araria: माता-पिता ने कर्ज चुकाने के लिए डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया. बच्चे के मामा ने भी भूमिका निभाई अररियाः अररिया का रहने वाला हारून दिहाड़ी मजदूरी करता है. कभी काम मिलता है तो कभी खाली हाथ घर बैठना पड़ता है. मुश्किल से महीने का 3 से 4 हजार रुपए कमा पाता है, लेकिन इस 3 से 4 हजार रुपए में 8 बच्चे ( 5 बेटे और तीन बेटी) और खुद पति-पत्नी का पेट कैसे भरेगा?
इस परेशानी को दूर करने के लिए उसने फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपए का लोन ले लिया लेकिन यह लोन उसके लिए मुसीबत साबित हो गयी. 8 में एक बच्चा बेचने की सलाहः हारून लोन का किस्त समय से नहीं चुका पाया. इसके बाद उसे बैंक वाले लोन चुकाने के लिए दवाब बनाने लगे. अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह बैंक को रुपया कहां से चुकाए. दोनों पति-पत्नी परेशान थे. हारून की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने भाई तनवीर को दी. इसके बाद भाई ने उसे अपने एक बच्चे को बेचने की सलाह दी. कहा कि 8 में से एक बच्चे को बेच दो. इसके बदले जो पैसा मिलेगा उसी से लोन सधा लेना. बेंगलुरु में दो लाख था सौदाः दरअसल, यह हैरान करने वाला मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत वार्ड-6 का है. पुलिस के अनुसार हारून के साला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेंगलुरु में एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए में सौदा किया था. आरीफ बच्चे को लेकर बेंगलुरु जाने वाला था लेकिन इसी दौरान जागरण कल्याण भारती नामक संस्था ने पुलिस की मदद से बच्चों को आरीफ के घर से सकुशल बरामद कर लिया. अररिया में बच्चा बेचने का खुलासाः इस मामले में रानीगंज पुलिस मो. आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामा फरार बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक जब आरीफ से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि बच्चा का माता-पिता काफी गरीब है. इसलिए बच्चे का पालन पोषण के लिए उसके पास छोड़ गए हैं. इसके बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता और बुआ से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. बच्चे को बेचने के बाद भी नहीं मिला पैसाः घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि डुमरिया के रहने वाला बच्चे का मामा तनवीर आरीफ से बच्चे को बेचने की बात की थी. इसके बाद परिजनों ने 9 हजार रुपए में अपने डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया, लेकिन उसे पैसा नहीं मिला. आरीफ ने बेंगलुरु में बच्चे का सौदा 2 लाख में किया था. बच्चे के मामा को भी 9 हजार रुपए कमीशन मिला था. उसने कहा था कि पूरा रुपए मिलने के बाद परिजनों को 9 हजार दे दिया जाएगा. सोशल मीडिया के कारण बच्चा लौटाः जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई हो लोगों ने 9 हजार रुपए जमा कर बच्चों को लाने के लिए आरिफ के घर गए लेकिन उसने बच्चा देने से मना कर दिया. इसके 2 दिन बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आया. इसके बाद जागरण कल्यान भारती नामक संस्था ने इसकी जानकारी रानीगंज पुलिस को दी थी. समिति को सौंपा गया बच्चाः पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बाल कल्यान समिति को सौंप दिया है. अब समिति तय करेगी कि बच्चा किसके पास रहेगा. फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बन गया है. कैसे कर्ज चुकाने के लिए माता-पिता को अपना बच्चा बेचना पड़ा. हैरानी की बात है कि उसका मामा भी इसमें शामिल था "मामले की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा मिली थी. जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली एक पुलिस टीम को डुमरिया गांव भेजा गया. टीम ने आरिफ के घर से बच्चे गुफरान को सकुशल बरामद कर लिया. इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है. आरिफ से आवश्यक पूछताछ की जा रही है." -निर्मल कुमार यादवेन्दु, रानीगंज थानाध्यक्ष
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी
जिस बच्चे को पालने के लिए कर्ज लिया उसी को बेच दिया, भावुक कर देगी मजबूर माता-पिता की कहानी Parents Sold Child In Araria: माता-पिता ने कर्ज चुकाने के लिए डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया. बच्चे के मामा ने भी भूमिका निभाई अररियाः अररिया का रहने वाला हारून दिहाड़ी मजदूरी करता है. कभी काम मिलता है तो कभी ख
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
