Paris Olympics 2024: भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को लगा बड़ा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच Paris Olympics 2024 में भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बड़ा झटका लगा है।
लक्ष्य सेन ने पहले मैच में जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया था, लेकिन अब उनकी जीत को अमान्य करार दे दिया गया है।
Sports
Paris Olympics 2024: भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को लगा बड़ा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
Paris Olympics 2024: भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को लगा बड़ा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच Paris Olympics 2024 में भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बड़ा झटका लगा है। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया था, लेकिन अब उनकी जीत को अमान्य करार दे दिया गया है। ल

Article Advertisement
Article Advertisement
लक्ष्य सेन को फिर से ग्रुप राउंड का मैच खेलना होगा।
Paris Olympics 2024 से भारत के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहां भारत के एक दिग्गज खिलाड़ी को पहले राउंड के मैच में जीत दर्ज करने के बाद बड़ा झटका लगा है।
भारतीय एथलीट की इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है।
ऐसा बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के नियमों के मुताबिक हुआ है।
अब इस दिग्गज शटलर को फिर ग्रुप राउंड का मैच खेलना होगा।
कौन से खिलाड़ी ने जीता मैच पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के दिग्गज शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी।
42 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने 21-8, 22-20 के अंतर से अपने नाम कर लिया था।
इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ने ओलंपिक में अपनी विजयी शुरुआत की थी।
अब लक्ष्य सेन की इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है।
उन्हें फिर से ग्रुप स्टेज का मैच खेलना होगा।
क्यों रद हुआ मैच ग्रुप स्टेज में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन के मैच को इसलिए अमान्य करार दे दिया गया क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी को हराया था वो चोट के कारण ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
भारतीय शटलर से हार का सामना करने वाले ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन ने कोहनी में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट को छोड़ दिया है।
केविन कॉर्डन के टूर्नामेंट छोड़ने से भारतीय शटलर की मेहनत पर पानी फिर गया।
बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इस मैच को अमान्य करार दिया है।
बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाता है तो सभी मैच स्टैंडिंग से हटा दिए जाते हैं।
इस नियम का उद्देश्य प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि शेष खिलाड़ी समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें।
इसी नियम के अनुसार इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी और बेल्जियम के जूलियन कैरागी के खिलाफ भी केविन कॉर्डन के होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया है।
लक्ष्य सेन के सामने नई चुनौती भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन के लिए ये बड़ा झटका है।
इस फैसले से उन्होंने पहले मैच में जीत के साथ जो अंक हासिल किया था वह भी रद्द हो गया है।
अब लक्ष्य सेन को नॉकआउट तक पहुंचने के लिए फिर से ग्रुप स्टेज के मैच को जीतना होगा।
लक्ष्य सेन का अगला मैच आज जूलियन कैरागी से खेला जाएगा, जबकि बुधवार को लक्ष्य सेन का मैच जोनाथन क्रिस्टी के साथ होगा।
केविन कॉर्डन के हटने से लक्ष्य सेन को ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेलने होंगे, जबकि बाकी के दोनों शटलर को 2-2 मैच ही खेलना होगा।
ऐसे में लक्ष्य सेन को आगे बढ़ने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे।
जोनाथन क्रिस्टी उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जो लक्ष्य सेन के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
