बस कुछ घंटे का इंतजार!
हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, जिसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होना है।
अगर भारत इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।
Indian Hockey Team Semifinal in Paris Olympics 2024: पूरे देश को जिस घड़ी का इंतजार था, बस वो आने वाली है।
44 साल से हर भारतीय हॉकी टीम के सुनहरे दिन लौटते देखना चाहता है।
कुछ ही घंटों में यह इंतजार खत्म हो सकता है।
आज रात 10.30 बजे भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ेगी।
अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो 1980 के बाद पहली बार हम गोल्ड या सिल्वर में से कोई एक मेडल पक्का कर लेंगे।
पेरिस ओलंपिक 2024 के मेंस हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होगा।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने पेनाल्टी शूट-आउट में ग्रेट ब्रिटेन को4-2 से हराया था।
इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ 10 खिलाड़ियों से ही खेल रही थी।
इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखा दिया गया था।
इस वजह वो सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।
इसके अलावा उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया है।
अमित रोहिदास का ना खेलना इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।
वो इस समय टीम इंडिया के स्टार डिफेंडर में से एक हैं।
उनके होने से भारत का डिफेंड काफी ज्यादा मजबूत रहता है।
अमित रोहिदास के सेमीफाइनल में ना खेलने के बाद भी टीम इंडिया के पास जर्मनी को हराने का दमखम हैं।
अगर बात आंकड़ों की तो भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलता है।
जानें क्या कहते हैं आंकड़े भारत और जर्मनी के बीच अभी तक 18 मैच हुए हैं।
इसमें 8 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है।
जर्मनी ने भारत को 6 मैचों में हराया है जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।
इस मुकाबलों में भारत ने 41 गोल किए हैं।
वहीं, जर्मनी ने इन 18 मुकाबलों में 37 गोल किए हैं।
इन दोनों देशों के बीच आखिरी बार ओलंपिक में मुकाबला टोक्यो में हुआ था।
ये मैच कांस्य पदक के लिए था।
इस मैच में भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया था।
इस मैच में भी टीम इंडिया के हीरो श्रीजेश थे।
अगर आखिरी के 6 मुकाबलों में भारत ने 5 मैचों में जीत हासिल की है।
इन दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला एफआईएच प्रो लीग में हुआ था।
इस मैच में भारत को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
44 साल बाद फाइनल में जगह बनाने का मौका भारतीय हॉकी टीम की दीवार श्रीजेश का ये आखिरी टूर्नामेंट हैं।
ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी उन्हें एक यादगार विदाई देना चाहेंगे।
भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक ओलंपिक में आठ गोल्ड मेडल जीते हैं।
उन्होंने आखिरी बार 1980 में मास्को में गोल्ड मेडल जीता था।
ऐसे में अब टीम इंडिया के पास 44 साल बाद फिर से इतिहास बनाने का मौका होगा।
अगर भारत फाइनल में पहुंच जाता है तो उसका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।
भारतीय हॉकी ने आखिरी बार सिल्वर मेडल 1960 में रोम में जीता था।
Sports
बस कुछ घंटे का इंतजार! हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, जिसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े
बस कुछ घंटे का इंतजार! हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, जिसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होना है। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो सिल्वर मेडल पक्का हो ज

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेल

Sports
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, गॉल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


