फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह Paris Olympics में आज भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर एक और कीर्तिमान स्थापित करने से महज एक कदम दूर रह गईं।
वह अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकीं थीं, लेकिन उनका तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।
इस हार के बाद उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
Paris Olympics 2024 में भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों की उम्मीदों को आज बहुत बड़ा झटका लगा है।
ओलंपिक में अपना तीसरा मेडल जीतने की कगार पर पहुंची भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को मामूली अंतर से मेडल राउंड से बाहर होना पड़ा।
पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें चौथे स्थान पर रहना पड़ा और वह तीसरा ओलंपिक पदक जीतने से चूक गईं।
इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मनु भाकर ने मैच के बाद अपने हार की क्या वजह बताई है।
यहां मनु से हो गई थी चूक शूटिंग की इस स्पर्धा के फाइनल मैच में मनु भाकर ने अंतिम समय तक अपने प्रदर्शन से खुद को मैच में बनाए रखा था, लेकिन शूट-ऑफ में हंगरी की खिलाड़ी वेरोनिका मेजर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इस एलीमिनेशन राउंड के 5 शॉट में वेरोनिका ने 4 शॉट लक्ष्य पर मारे, जबकि मनु भाकर केवल 3 शॉट ही लक्ष्य पर निशाना साध सकीं।
हालांकि, इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने उम्दा प्रदर्शन किया था और दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था।
इस स्पर्धा के लिए की थी सबसे ज्यादा तैयारी मनु भाकर ने कहा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए ही सबसे ज्यादा बेहतर तैयारी की थी।
पर्दे के पीछे इस इवेंट को जीतने के लिए उन्होंने खूब अभ्यास भी किया था।
लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा।
मेरे साथ मेरे लोगों ने भी मुझपर बहुत मेहनत की है।
वह खुश हैं कि इस सफर में उनकी टीम ने उनका काफी अच्छा साथ दिया।
मनु भाकर ने स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शूटिंग फेडरेशन और कोच जसपाल राणा की मदद की सराहना की।
मैच के बाद क्या बोली मनु भाकर बेहद मामूली अंतर से अपने तीसरे ओलंपिक मेडल से चूकी मनु भाकर ने मैच के बाद जियो सिनेमा से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि ‘वह फाइनल मैच में बहुत नर्वस थीं।
उन्होंने अपनी तरफ से बेस्ट देने की हर संभव कोशिश की, लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं हुईं।
वह खुश हैं कि उन्होंने 2 ओलंपिक मेडल जीतें हैं।
लेकिन इस स्पर्धा में मिली हार से वह खुशख नहीं हैं, क्योंकि चौथा स्थान अच्छा नहीं है।’ सोशल मीडिया से दूर थीं मनु मनु भाकर ने कहा कि ‘वह सोशल मीडिया का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।
न ही अपना फोन चेक कर रही हैं।
इसी रूटीन के चलते उन्होंने पिछले दोनों पदक जीते थे, लेकिन आज का दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा।
जब मेरा मैच खत्म हो गया तो मैनें कहा कि कोई नहीं अब अगली बार।’ लंच करने तक का नहीं मिल पा रहा था मौका मनु भाकर ने जियो सिनेमा से बात करते हुए आगे कहा कि वह पिछले कई दिनों से अपनी स्पर्धाओं की तैयारियों के चलते लंच तक नहीं कर पा रही थीं।
अब उनकी सारी स्पर्धा पूरी हो चुकी है।
अब वह ठीक तरीके से लंच करेंगी।
Article Advertisement
Sports
फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह
फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह Paris Olympics में आज भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर एक और कीर्तिमान स्थापित करने से महज एक कदम दूर रह गईं। वह अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकीं थीं, लेकिन उनका तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना चकनाच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
