अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ ही पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब दोनों देशों के एथली

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह

Article Advertisement

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ ही पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब दोनों देशों के एथलीट एक बार फिर फाइनल में मुकाबला करते नजर आएंगे। Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को स्टेड डी फ्रांस में आयोजित जैवलिन थ्रो के क्वालिफायर में नीरज ने 89.34 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और शीर्ष पर रहे। यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो है। नीरज चोपड़ा ने 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ओलंपिक में गोल्ड की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर नीरज गोल्ड जीतते हैं तो वे लगातार दो गोल्ड जीतने वाले दुनिया के पांचवें जैवलिन थ्रोअर बन सकते हैं। दूसरी ओर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी 88.63 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अरशद ने लगाया 86.59 मीटर का थ्रो नीरज के साथ ही उनके पाकिस्तानी दोस्त अरशद नदीम ने भी क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है। राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद ने क्वालिफायर में 86.59 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। वह 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब भारत-पाकिस्तान की फाइनल में एक बार फिर टक्कर होगी। पाकिस्तान ने 32 साल से नहीं जीता एक भी मेडल अरशद ने पाकिस्तान के लिए भी मेडल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने इस ओलंपिक में अब तक एक भी मेडल नहीं जीता है। यहां तक कि उसका लास्ट मेडल 1992 में आया था। इस तरह पाकिस्तान 32 साल से ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाया है। अरशद नदीम ये सूखा खत्म कर इतिहास रच सकते हैं। पिछले ओलंपिक में भी पड़ोसी देशों के दोनों एथलीट फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि अरशद मेडल जीतने से चूक गए। पाकिस्तान ने अब तक हॉकी में 8 ओलंपिक मेडल जीते हैं। जबकि रेसलिंग में मोहम्मद बशीर (1960 रोम) और बॉक्सिंग में हुसैन शाह (1988 सियोल) ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।   पिछले ओलंपिक में क्या रहा था हाल? नीरज की तरह अरशद नदीम ने भी टोक्यो ओलंपिक्स के फाइनल में क्वालीफाई किया था। हालांकि अरशद को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। अरशद 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका था। नीरज ने इस बार इससे काफी ज्यादा दूरी का थ्रो लगाया है। जिससे एक बार फिर गोल्ड की उम्मीदें जाग गई हैं। इन खिलाड़ियों को फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। वेबर ने पहले ही प्रयास में 87.76 मीटर की दूरी दर्ज कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।   वहीं चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने 85.63 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह पक्की की है। वालडेज टोक्यो ओलंपिक्स के सिल्वर मेडलिस्ट हैं। 2013 के वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विटेजस्लाव वेसेली ने पिछले ही महीने संन्यास का ऐलान किया था। इसलिए वे इस बार इस प्रतियोगिता में नहीं हैं। बता दें कि फाइनल में जगह बनाने वाले एथलीट्स को 84 मीटर की कम से कम दूरी तय करनी थी। जैवलिन थ्रो का फाइनल 8 अगस्त को रात 11:55 बजे होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read