अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Seemanchal

निगरानी टीम ने की पथ निर्माण कर्मी से पूछताछ

निगरानी टीम ने की पथ निर्माण कर्मी से पूछताछ सोमवार की शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट पर भागलपुर से निगरानी विभाग की टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंचे। इससे विभागीय अभियंताओं में हड़कंप मच गया। अचानक निगरानी की टीम पहुंचने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों भौंचक रह गये। नि

निगरानी टीम ने की पथ निर्माण कर्मी से पूछताछ

Article Advertisement

निगरानी टीम ने की पथ निर्माण कर्मी से पूछताछ सोमवार की शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट पर भागलपुर से निगरानी विभाग की टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंचे। इससे विभागीय अभियंताओं में हड़कंप मच गया। अचानक निगरानी की टीम पहुंचने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों भौंचक रह गये। निगरानी टीम के नेतृत्व कर रहे डीएसपी एसके सरोज करीब एक घंटे तक विभागीय कार्यालय के बड़ा बाबू, कोषाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों एव ंचतुर्थवर्गीय कर्मचारियों से पूछताछ की। डीएसपी श्री सरोज ने बताया कि 18 नंवबर को निखिल कुमार के लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटना में कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता को 16 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। इस कांड का अनुसंधानकर्ता के क्रम में वह कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में कुछ अभिलेखों के बारे में जानकारी लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि तीन अलग-अलग प्रकार के अभिलेखों का सत्यापित फॉटो कॉपी बरामद किया गया है। सभी संबंधित कागजातों को उसे सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है। संबंधित कागजात खोने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। डीएसपी ने पथ निर्माण विभाग के कोषाध्यक्ष राकेश रंजन मधुकर से कई प्रकार का सवाल पूछे। डीएसपी ने पूछा कि विभागीय कार्य से जुड़े लोगों द्वारा बिल जमा करने के बाद किस प्रकिया के तहत तथा कितने समय में बिल से संबंधित राशि का भुगतान किया जाता है। निखिल कुमार से संबंधित बिल कब जमा किया गया। जब जमा किया गया तब विभाग के पास आवंटन था या नहीं है। इसके जवाब में कोषाध्यक्ष ने कहा कि बिल प्रमंडल कार्यालय में आते ही अनुमंडल के सहायक अभियंता के पास भेजा जाता है। सहायक अभियंता और कनीय अभियंता ही बिल का एमबी पर इंट्री करने के बाद आगे की प्रकिया होती है। कोषाध्यक्ष नहीं बता सके कि कितने दिनों के अंदर बिल जमा करने पर बिल दाता को राशि का भुगतान हो सकता है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read