अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Sports

अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत से मनोबल बढ़ा, ओलंपिक में इस लय का इस्तेमाल करना चाहते हैं: पाठक

अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत से मनोबल बढ़ा, ओलंपिक में इस लय का इस्तेमाल करना चाहते हैं: पाठक ब्यूनस आयर्स, 16 अप्रैल (भाषा) अर्जेन्टीना के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल युवा गोलकीपर कृष्ण पाठक ने कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना

अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत से मनोबल बढ़ा, ओलंपिक में इस लय का इस्तेमाल करना चाहते हैं: पाठक

Article Advertisement

अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत से मनोबल बढ़ा, ओलंपिक में इस लय का इस्तेमाल करना चाहते हैं: पाठक ब्यूनस आयर्स, 16 अप्रैल (भाषा) अर्जेन्टीना के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल युवा गोलकीपर कृष्ण पाठक ने कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना चाहते हैं और उनकी नजरें अगले महीने एफआईएच प्रो हॉकी लीग मैचों में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हैं। अर्जेन्टीना के खिलाफ भारत की ओर से 50 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने वाले तेइस साल के पाठक ने गत ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में भारत की दोनों मुकाबले जीतने में अहम भूमिका निभाई। पाठक ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर मैं बेहद खुश हूं। इतने कम समय में इतना कुछ हो गया। मुझे बड़े टूर्नामेंटों में खेलने का मौका मिला और अपने सीनियर खिलाड़ियों से मैंने काफी कुछ सीखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोचों को हमेशा मेरी प्रतिभा पर भरोसा था। मैं कड़ी मेहनत जारी रखना चाहता हूं और भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं। इस उपलब्धि को हासिल करके मैं गौरवांवित हूं। ’’ बुधवार को संपन्न अर्जेन्टीना दौरे के दौरान भारत ने मेजबान टीम को दो चरण के एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में हराया। पहले मैच में शूट आउट में भारत की जीत के दौरान पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि दूसरे मैच में भारत की 3-0 की जीत के दौरान पाठक छाए रहे। दूसरे प्रो लीग मुकाबले में कई शानदार बचाव करने के बाद मैन आफ द मैच बने पाठक ने कहा, ‘‘मुझे अर्जेन्टीना दौरे से काफी कुछ सीखने को मिला। मुझे पता है कि जब भी मैं खेलूंगा तो मुझे गोलकीपर के रूप में अपनी अहमियत साबित करनी होगी।’’ भारतीय टीम अब एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में आठ और नौ मई को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत के बाद भारत आठ मैचों में 15 अंक के साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत, अर्जेन्टीना और आस्ट्रेलिया आगामी ओलंपिक में आमने सामने होंगे जहां उन्हें स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान दावेदार जापान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाठक ने कहा, ‘‘हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहें। टीम में अच्छा माहौल है और हम इस लय का इस्तेमाल ओलंपिक में करना चाहते हैं।’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read