अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

पटना में अनोखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मछली खाने पर मिला इतना इनाम

Patna: राजधानी पटना में एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. 'मछली खाओ इनाम पाओ' का ये आयोजन था. इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य मत्स्य जीवी सहकारी संघ के द्वारा आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में कुल 75 प्रतियोगी शामिल हुए थे. मछली खा रहे लोग इनाम पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे ताकि वो इस प्र

पटना में अनोखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मछली खाने पर मिला इतना इनाम

Article Advertisement

Patna: राजधानी पटना में एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. 'मछली खाओ इनाम पाओ' का ये आयोजन था. इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य मत्स्य जीवी सहकारी संघ के द्वारा आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में कुल 75 प्रतियोगी शामिल हुए थे. मछली खा रहे लोग इनाम पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे ताकि वो इस प्रतियोगिता को जीत सकें लेकिन 75 पीस मछली खा कर कुमार राज सहनी ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ली. कुमार राज सहनी ने प्रतियोगिता जीतने के बाद कहा कि वो लोग जिस समुदाय से आते हैं, उन लोगों का मुख्य भोजन मछली ही है. ऐसे में इस प्रतियोगिता को जीतना उनके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था. प्रतियोगिता का उद्देश्य था जागरूकता पैदा करना मछली खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों में मछली पालन एवं खाने के प्रति जागरूकता पैदा करना था. आयोजक का कहना है कि बिहार में आठ लाख मैट्रिक टन मछली की खपत होती है. लेकिन उत्पादन मात्र छह लाख मैट्रिक टन होता है. 2 लाख मेट्रिक टन मछली आंध्र प्रदेश और बंगाल से मंगवानी पड़ती है. जिसकी कीमत 4000 करोड़ रुपए पड़ती है. इस आयोजन के माध्यम से हम लोग चाहते हैं कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू करें ताकि बिहार के लोगों को बाहर की मछली ना खाना पड़े. उत्पादन से ज्यादा होती है बिहार में मछली की खपत बिहार में मछली का जितना उत्पादन होता है उससे ज्यादा खपत होती है. सरकार मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं भी चला रही है ताकि मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो सके. अब देखना ये है कि इस तरह के आयोजन से मछुआरा समाज को कितना फायदा होता है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read