पटना में महाजुटान के पहले पोस्टर वार, AAP कार्यकर्ता ने केजरीवाल को बताया PM उम्मीदवार पटना में महागठबंधन की बैठक के पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है. राजधानी की मुख्य सड़कें पक्ष-विपक्ष की पोस्टर्स से पटी हुई हैं पटना में महागठबंधन की बैठक के पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है. राजधानी की मुख्य सड़कें पक्ष-विपक्ष की पोस्टर्स से पटी हुई हैं. JDU, RJD, कांग्रेस, AAP के साथ साथ BJP ने भी पोस्टर लगाए हैं. महागठबंधन के दलों ने पोस्टर्स से अपने नेताओं का स्वागत कर रहे हैं तो BJP ने पोस्टर के जरिए बैठक पर कसा तंज है. वहीं, आप के कार्यकर्ता ने विवादित पोस्टर लगाया है. पोस्टर में केजरीवाल को PM उम्मीदवार बताया है. BJP ने कसा तंज भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पोस्टरों के बीच एक पोस्टर लगाया है इसमें लिखा है "ठग्स ऑफ इंडिया", "परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों का महासम्मेलन" और "हल्ला है हर ओर बिहार में मिलेंगे सारे चोर". इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, स्टालिन और हेमंत सोरेन की तस्वीरें लगाई गई हैं. AAP का विवादित पोस्टर वहीं, पटना में महाजुटान से पहले एक विवादित पोस्टर भी लगा है. AAP के कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए इस विवादित पोस्टर में केजरीवाल को PM उम्मीदवार बताया गया है. इसके साथ ही इस पोस्टर में नीतीश के BJP से पुराने संबंधों पर वार किया गया है. पोस्टर में पीएम के साथ हाथ मिलाते नीतीश की तस्वीर है. इस पोस्टर में 'आशा है ना विश्वास है संभल कर रहना देश के लोगों यह नीतीश कुमार है मोदी जी का खासम खास है' लिखा है. ये पोस्टर AAP कार्यकर्ता विकास कुमार ज्योति ने लगाया है. आपको बता दें कि महाजुटान में भाग लेने के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटना पहुंच रहे हैं. ये नेता आज आएंगे पटना आपको बता दें कि बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाकपा महासचिव डी राजा, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आज पटना आएंगे.
Politics
पटना में महाजुटान के पहले पोस्टर वार, AAP कार्यकर्ता ने केजरीवाल को बताया PM उम्मीदवार
पटना में महाजुटान के पहले पोस्टर वार, AAP कार्यकर्ता ने केजरीवाल को बताया PM उम्मीदवार पटना में महागठबंधन की बैठक के पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है. राजधानी की मुख्य सड़कें पक्ष-विपक्ष की पोस्टर्स से पटी हुई हैं पटना में महागठबंधन की बैठक के पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है. राजधानी की म

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
