पटना में अचानक VIP प्रमुख के साथ गोलगप्पे खाने लगे तेजस्वी, देखें फिर क्या हुआ?
एक तरफ बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में 5वें चरण की वोटिंग (14 मई) को प्रचार करते हुए तेजस्वी यादव वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ सड़क पर गोलगप्पे खाते हुए नजर आए. एक तरफ बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में 5वें चरण की वोटिंग (14 मई) को प्रचार करते हुए तेजस्वी यादव वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ सड़क पर गोलगप्पे खाते हुए नजर आए. इस दौरान वीआईपी और राजद के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे. यानी तेजस्वी यादव अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ थे. तेजस्वी खुद गोलगप्पे खा रहे थे और वहां मौजूद अन्य लोगों से भी खाने के लिए कह रहे थे. तेजस्वी और मुकेश सहनी ने साथ में खाए गोलगप्पे आपको बता दें कि मधुबनी और सीतामढ़ी से लौटते वक्त पटना के तारामंडल और मौर्या लोक के बीच फूड कोर्ट इलाके में तेजस्वी यादव ने अचानक अपनी गाड़ी रोक दी. इसके बाद दोनों नेता वहां गोलगप्पे के ठेले पर पहुंचे. गोलगप्पे वाला अपने सामने दो बड़े नेताओं को देखकर हैरान हो गया और फिर तेजस्वी यादव के कहने पर उसने सभी सबको गोलगप्पे खिलाने लगा. वहीं तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने वहां लगी कुर्सी पर बैठकर गोलगप्पे का खूब मजा लिया. वहीं आपको बता दें कि इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी के नेता देव ज्योति भी नजर आए, जो साथ में गोलगप्पे का आनंद ले रहे थे, तभी वहां तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट हो गई. बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव का मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था, जिस पर तरह-तरह की चर्चा हुई थी, अब चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी गोलगप्पे खाने पहुंच गए. मधुबनी में अली अशरफ फातमी के लिए की अपील इसके अलावा आपको बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों पीठ दर्द से जूझ रहे हैं, बावजूद इसके वह चुनावी रैलियां भी कर रहे हैं. चौथे चरण का मतदान खत्म होने के बाद वह पांचवें चरण के मतदान की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं 14 मई को वह अपने उम्मीदवार अली अशरफ फातमी के पक्ष में सभा करने के लिए मधुबनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी की नकल करते हुए उन पर निशाना साधा था. साथ ही वह लगातार सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इस बार बिहार में महागठबंधन की बड़ी जीत होगी, अब उनके दावे में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा.
Politics
पटना में अचानक VIP प्रमुख के साथ गोलगप्पे खाने लगे तेजस्वी, देखें फिर क्या हुआ?
पटना में अचानक VIP प्रमुख के साथ गोलगप्पे खाने लगे तेजस्वी, देखें फिर क्या हुआ? एक तरफ बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में 5वें चरण की वोटिंग (14 मई) को प्रचार करते हुए तेजस्वी यादव वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ सड़क पर गोलगप्पे खाते हुए नजर आए. एक

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
