नए साल के दूसरे दिन नीतीश सरकार पर 46 लाख का जुर्माना, HC ने पद का दुरुपयोग के मामले में दिया निर्देश पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. अदालत ने सरकार को 46 लाख का जुर्माना ठोंका है. पटना: पटना हाईकोर्ट ने शक्ति और पद का दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. राज्य सरकार के दोषी कर्मियों ने 60 हजार लीटर इथेनॉल तेल बहा देने के मामले में हाईकोर्ट ने दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अदालत ने नुकसान को लेकर सूबे की नीतीश सरकार पर 46 लाख का जुर्माना लगाया गया है. नीतीश सरकार पर 46 लाख का जुर्माना: पटना हाईकोर्ट के जस्टिस पीबी बजंथरी और जस्टिस शशि भूषण प्रसाद सिंह की खंडपीठ ने राउल निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद दी. कोर्ट ने कहा कि अधिकारी अपनी शक्ति और पद का दुरुपयोग किये है और कथित गलत कार्यों से राज्य के खजाने को हानि हुई है. क्या है मामला: दरअसल, ये पूरा मामला इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुजफ्फरपुर स्थित भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत लगभग साठ हजार लीटर 'इथेनॉल' की खरीदने का था. जिसे मोतिहारी स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन तक ले जाना था. सारी कागजी खानापूर्ति होने के बाद पंजीकृत दो टैंकरों में सामग्री अपलोड कर दी गई. दोनों टैंकर में भरा था इथेनॉल: अदालत ने बताया कि प्रत्येक टैंकर में तीस हज़ार लीटर 'इथेनॉल' भरा हुआ था. जब यह ट्रांज़िट में था तो वाहन को तीन घंटे के भीतर पिपरा कोठी पुलिस ने जब्त कर लिया और थाना कांड संख्या 88/2024 दर्ज कर लिया गया. एक अन्य वाहन अर्बन क्रूजर, चार पहिया वाहन को भी पुलिस अधिकारियों ने जब्त कर लिया और बताया कि चार पहिया वाहन से 155 लीटर कच्ची स्पिरिट बरामद की गई हैं. 60 हजार इथेनॉल बहाने का आरोप: आवेदकों की ओर से दोनों टैंकरों को छोड़ने और पिपरा कोठी थाना में दर्ज प्राथमिकी में किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं करने की गुहार कोर्ट से लगाई. कोर्ट ने माना कि इथेनॉल ले जाने में किसी तरह की कोई कानूनी अड़चने नहीं थी. इसके बावजूद अधिकारियों ने अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग कर टैंकरों को जब्त किया और साठ हजार लीटर इथेनॉल को नष्ट कर दिये. इसे वापस नहीं किया जा सकता है. जून में होगी फिर सुनवाई: कोर्ट ने सरकार को आठ सप्ताह के भीतर निपटाए गए इथेनॉल के मूल्य 45,44,800/- (पैंतालीस लाख चौवालीस हजार आठ सौ रुपये) चुकाने का आदेश दिया. साथ ही आवेदक को अनुचित कठिनाई और मानसिक पीड़ा पहुंचाने व बेवजह मुकदमे बाजी करने के लिए बतौर क्षतिपूर्ति एक लाख रुपये का भुगतान इथेनॉल के मूल्य के साथ करने का आदेश दिया कोर्ट ने दोनों टैंकरों को आवेदक के पक्ष में तुरंत छोड़ने का आदेश दिया. इस मामले की सुनवाई जून 2025 में की जाएगी.
Politics
नए साल के दूसरे दिन नीतीश सरकार पर 46 लाख का जुर्माना, HC ने पद का दुरुपयोग के मामले में दिया निर्देश
नए साल के दूसरे दिन नीतीश सरकार पर 46 लाख का जुर्माना, HC ने पद का दुरुपयोग के मामले में दिया निर्देश पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. अदालत ने सरकार को 46 लाख का जुर्माना ठोंका है. पटना: पटना हाईकोर्ट ने शक्ति और पद का दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रव

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
