काराकाट में पवन सिंह किसको मानते हैं चैलेंज, जानें पावरस्टार ने क्या कहा?
बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने आज (23 अप्रैल) अपना चुनाव अभियान शुरू किया और काराकाट में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने आज (23 अप्रैल) अपना चुनाव अभियान शुरू किया और काराकाट में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बता दें कि मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि, ''आज मैं लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं.'' वहीं चुनौती के सवाल पर उन्होंने आगे कहा कि, ''मुझे किसी को चैलेंज नहीं करना है. मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है.'' बता दें कि बीजेपी ने पहले पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नाम की घोषणा के बाद पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. अब वह काराकाट में अपने लिए बड़े समर्थन का दावा कर रहे हैं, आज उन्होंने वहां रोड शो किया. https://twitter.com/ANI/status/1782743615196090463?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1782743615196090463%7Ctwgr%5E9a5383ee21b52c5dc236f3a41ba0577e6a63e859%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newsnationtv.com%2Fstates%2Fbihar%2Fbihar-politics-news-whom-does-pawan-singh-consider-as-a-challenge-in-karakat-know-what-poester-said-lok-sabha-election-2024-461149.html उपेंद्र कुशवाहा से है पवन सिंह की टक्कर आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, जिसे लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी. पवन सिंह ने वहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं पवन सिंह के ऐलान के बाद यह सीट बिहार की हॉट सीटों में से एक बन गई है. यह सीट एनडीए में उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के खाते में गई है. इस सीट से खुद उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. साथ ही महागठबंधन में यह सीट सीपीआई के खाते में गई है. सीपीआई ने राजाराम को टिकट दिया है. काराकाट में ये है जातीय समीकरण इसके साथ ही आपको बता दें कि काराकाट में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं. रोहतास जिले के नोखा, डेहरी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र और औरंगाबाद जिले के गोह, ओबरा और नवीनगर विधानसभा क्षेत्र भी काराकाट में हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ''यहां दो से ढाई लाख राजपूत वोटर हैं. पवन सिंह राजपूत जाति से आते हैं. वहीं, एक से डेढ़ लाख ब्राह्मण और करीब 75 हजार भूमिहार वोटर हैं. कोइरी-कुर्मी वोटर भी करीब ढाई लाख माने जाते हैं. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाता डेढ़ से दो लाख हैं. इसके अलावा पिछड़ा, अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति के वोटर करीब 2 लाख माने जाते हैं. वहीं जातीय समीकरण की बात करें तो पवन सिंह की राह इतनी आसान नहीं है.
Article Advertisement
Politics
काराकाट में पवन सिंह किसको मानते हैं चैलेंज, जानें पावरस्टार ने क्या कहा?
काराकाट में पवन सिंह किसको मानते हैं चैलेंज, जानें पावरस्टार ने क्या कहा? बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने आज (23 अप्रैल) अपना चुनाव अभियान शुरू किया और काराकाट में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच भोजपुरी अभ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
