Pawan Singh: बीजेपी ने भोजपुरी स्टार को पार्टी से किया निष्कासित, दी थी चेतावनी भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसकी जानकारी प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से लेटर जारी किया गया है. इसमें लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसकी जानकारी प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से लेटर जारी किया गया है. इसमें लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह दल विरोधी कार्य है. यह पत्र बुधवार को पार्टी की ओर से जारी की गई. इस जारी किए गए लेटर में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है कि पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो चुकी है. उन्हें कहा गया है कि पवन सिंह ने पार्टी अनुशासन के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ा है. जिसकी वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है. बीजेप पिछले लंबे समय से पवन सिंह को चेतावनी दे रही थी, लेकिन बावजूद इसके पवन सिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया. पार्टी की ओर से जारी किया गया पत्र- दिनांक 22.05.2024 श्री पवन सिंह जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला- भोजपुर महाशय, लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।
Politics
Pawan Singh: बीजेपी ने भोजपुरी स्टार को पार्टी से किया निष्कासित, दी थी चेतावनी
Pawan Singh: बीजेपी ने भोजपुरी स्टार को पार्टी से किया निष्कासित, दी थी चेतावनी भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसकी जानकारी प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से लेटर जारी किया गया है. इसमें लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए

Article Advertisement
Article Advertisement
आपका यह कार्य दल विरोधी है।
जिससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासान के विरूद्ध आपने यह कार्य किया है।
अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
(अरविन्द शर्मा) प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भाजपा, बिहार काराकाट सीट से लड़ रहे हैं चुनाव आपको बता दें कि बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर को पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था, लेकिन एक्टर ने इस सीट से चुनाव लड़ने से पहले इनकार कर दिया था. एक्टर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सभी को दी थी, लेकिन बाद में दोबारा से ट्वीट कर पवन सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, एक्टर की यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई और पार्टी में उन्हें लेकर नाराजगी दिखी. जिसकी वजह से बीजेपी ने जब अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की तो उन्होंने पवन सिंह का नाम इसमें शामिल नहीं किया. काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला इन सबके बीच बीजेपी ने आसनसोल सीट से एसएस आहलूवालिया को टिकट दे दिया. जिसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इसके साथ ही पवन सिंह ने कई बार पीएम मोदी के खिलाफ बयान भी दिया. कुछ दिनों पहले ही बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने पवन सिंह को चेतावनी दी थी कि पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. जिसके बाद बीजेपी ने पवन सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है. आपको बता दें कि काराकाट सीट पर सातवें चरण में मतदान होना है. सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगा. वहीं, एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं. काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है. इस सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से राजा राम कुशवाहा, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और निर्दलीय कैंडिडेट पवन सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
