पवन सिंह की हार के बाद से एक्टिव हैं पत्नी ज्योति सिंह, महिलाओं ने दिया आशीर्वाद के रूप में खोईछा - PAWAN SINGH WIFE JYOTI SINGH भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. कहा कि किस सीट से चुनाव लड़ूंगी,जल्द ऐलान करूंगी. रोहतास: बिहार के रोहतास में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा है कि वह जल्द ही यह घोषणा करने वाली है कि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं. ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान मीडिया व अपने प्रशंसकों से फिलहाल धैर्य रखने की उन्होंने अपील की है. किस सीट से चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह?: बता दें कि डेहरी और काराकाट इलाके में ज्योति सिंह जहां भी जा रही हैं, महिलाएं उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत कर रही हैं. इसी कड़ी में पटनवा में एक निजी शादी समारोह में जब वह पहुंची, तो घर की महिलाओं ने उन्हें खोईछा दिया और सिंदूर भी लगाया. ज्योति सिंह ने कहा कि वह चुनाव मैदान में आ रही हैं, यह तो तय है. "मैं एक विधानसभा तो घूम नहीं रही हूं कि इसे आप चुनावी मसला बना सकते हैं. यहां पारिवारिक माहौल है. अम्मा ने प्यार से मेरा खोईछा भरा है. यह लोगों का प्यार है जो मुझे यहां आने के लिए मजबूर करता है. मेरी रुचि की कोई बात ही नहीं है, देखना होगा कि पार्टी हमें कहां से टिकट देती है. ये देखना होगा कि जनता कहां से चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं. जहां से जनता का आशीर्वाद मिलेगा वहां से लड़ूंगी."- ज्योति सिंह, पवन सिंह की पत्नी 'डेहरी और काराकाट दोनों सीट प्रिय': ज्योति सिंह ने कहा कि डेहरी और काराकाट दोनों विधानसभा की सीट उनके लिए प्रिय है. साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि वह किस सीट से किस्मत आजमाएंगी, इसकी जल्द ही घोषणा करेंगी. बता दें कि ज्योति सिंह डेहरी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनकी चॉइस सर्वोपरि नहीं है. क्षेत्र में एक्टिव हैं ज्योति सिंह: बता दे की ज्योति सिंह भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह की धर्मपत्नी हैं. पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच कानूनी विवाद भी चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद ज्योति सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के साथ चुनाव प्रचार करते देखी गई थी. इस दौरान ही ज्योति सिंह की लोकप्रियता काफी बढ़ गई. लोकसभा चुनाव में पवन सिंह की हार: गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पवन सिंह का इलाके में दौरा लगभग नहीं हुआ, लेकिन हार के बावजूद ज्योति सिंह लगातार इलाके में बनी रहीं. विभिन्न निजी कार्यक्रमों में भी वह आती जाती रहती हैं. साथ ही डेहरी, काराकाट, नोखा, दिनारा आदि इलाके में उन्हें भ्रमण करते हुए देखा गया है. बड़ी बात है कि उन्होंने कभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से इनकार नहीं किया. राजनीतिक जानकारों की राय: राजनीतिक जानकार कहते हैं काराकाट तथा डेहरी दोनों विधानसभा क्षेत्र ज्योति सिंह के लिए ठीक है. क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में इस इलाके से भी पवन सिंह को अच्छी खासी वोट मिले थे. ऐसे में ज्योति सिंह किस पार्टी से मैदान में आती हैं, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मोदी और नीतीश कर चुकी हैं तारीफ: बता दें कि ज्योति सिंह पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा कर चुकी हैं. जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत: ज्योति सिंह एनडीए के किसी दल का दामन थामेगी.
Politics
पवन सिंह की हार के बाद से एक्टिव हैं पत्नी ज्योति सिंह, महिलाओं ने दिया आशीर्वाद के रूप में खोईछा - PAWAN SINGH WIFE JYOTI SINGH
पवन सिंह की हार के बाद से एक्टिव हैं पत्नी ज्योति सिंह, महिलाओं ने दिया आशीर्वाद के रूप में खोईछा - PAWAN SINGH WIFE JYOTI SINGH भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. कहा कि किस सीट से चुनाव लड़ूंगी,जल्द ऐलान करूंगी. रोहतास: बिहार के रोहतास में भोज
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
