Seemanchal
शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा भाईचारे के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा मोहर्रम पर्व
Published: 17/8/2021, 8:08:15 am•213 views•Seemanchal Live
शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा भाईचारे के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा मोहर्रम पर्व अररिया/फारबिसगंज:श्री प्रशांत कुमार सीएच जिला पदाधिकारी अररिया एवं श्री ह्र्दय कान्त पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिलान्तर्गत फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा भाईचारे के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा मोहर्रम पर्व अररिया/फारबिसगंज:श्री प्रशांत कुमार सीएच जिला पदाधिकारी अररिया एवं श्री ह्र्दय कान्त पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिलान्तर्गत फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों से अपील किया गया कि इस बार भी ईद एवं बकरीद पर्व की भांति सभी लोग शांति, प्रेम एवं भाईचारे के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मोहर्रम पर्व मनाए।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी लोगों से कोरोनावायरस का टीका लगवाने का अपील किया गया।
साथ ही साथ बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में, जो लोग टीका नहीं लगवाए हैं उन्हें टीका लगवाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि सभी लोग कोविड-19 के गाइडलाइन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व को मनाएं।
उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के अफवाहों से बचें।
सोशल मीडिया में फैलाए जाने वाले अफवाह की खबरों पर ध्यान ना दें, साथ ही साथ भ्रामक एवं सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले पोस्ट की जानकारी स्थानीय थाना तथा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06453 -222 309 पर जरूर दें।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से कहा कीआने वाले सभी पर्व त्यौहार शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम सभी जिला प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा- निर्देशों का पालन करेंगे।
शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष तथा माननीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी तथा समाजसेवी मौजूद थे।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



