अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

महामारी के दौरान प्रभावित होने की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था अधिक मजबूती से उबरी: मोदी

महामारी के दौरान प्रभावित होने की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था अधिक मजबूती से उबरी: मोदी अहमदाबाद, 11 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से पड़े प्रभाव की तुलना में कहीं अधिक मजबूती से उबरी है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की बड़ी अर्थव्य

महामारी के दौरान प्रभावित होने की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था अधिक मजबूती से उबरी: मोदी

Article Advertisement

महामारी के दौरान प्रभावित होने की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था अधिक मजबूती से उबरी: मोदी अहमदाबाद, 11 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से पड़े प्रभाव की तुलना में कहीं अधिक मजबूती से उबरी है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महामारी के दौरान खुद को बचाने में लगी थी, तब भारत सुधारों में जुटा रहा। प्रधानमंत्री ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यहां एक परिसर ‘सरदारधाम भवन’ का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 ने भारत सहित पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया। लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था महामारी के कारण रूकने के बजाए कहीं अधिक मजबूती से उबरी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महामारी के दौरान खुद को बचाने में लगी हुई थी, तब हम सुधार कर रहे थे। जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई, तब हमने देश में नए अवसर आरंभ करने के लिए पीएलआई (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजना शुरू की।’’ मोदी ने कहा कि इस योजना का अब कपड़ा क्षेत्र में विस्तार कर दिया गया है। साथ ही कहा कि कपड़ा क्षेत्र और सूरत जैसे शहर इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 20.1 प्रतिशत हो गई....वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। केंद्र द्वारा कपड़ा और ऑटोमोबाइल सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए घोषित पीएलआई योजना का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को महामारी के बाद तेजी से ठीक करने में मदद करना है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें खुद को वैश्विक आर्थिक नेता के रूप में देखना चाहिए क्योंकि 21वीं सदी में भारत के पास इसे बड़ा बनाने के अवसरों की कमी नहीं है।’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read