अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

कोविड-19: जून में फिर शुरू होगा PGA टूर, पहले चार सप्ताह कोई दर्शक नहीं

दुनिया का सबसे बड़ा और आकर्षक पीजीए टूर जून में अपने टूर्नामेंट बहाल करेगा, लेकिन पहले चार सप्ताह दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में खेल आयोजन स्थगित हैं। सात सितंबर को खत्म होने वाली टूर चैंपियनशिप तक 14 टूर्नामेंट होंगे और 13 फेडेक्स कप टूर्नामेंट खे

कोविड-19: जून में फिर शुरू होगा PGA टूर, पहले चार सप्ताह कोई दर्शक नहीं

Article Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा और आकर्षक पीजीए टूर जून में अपने टूर्नामेंट बहाल करेगा, लेकिन पहले चार सप्ताह दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में खेल आयोजन स्थगित हैं। सात सितंबर को खत्म होने वाली टूर चैंपियनशिप तक 14 टूर्नामेंट होंगे और 13 फेडेक्स कप टूर्नामेंट खेले जाएंगे, जिसमें हीरो वर्ल्ड चैलेंज शामिल है।

Article Advertisement

पीजीए टूर के कमिश्नर जय मोहनन ने कहा, ''पीजीए टूर से जुड़े सभी लोगों और हमारे वैश्विक समुदाय की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।'' उन्होंने कहा, ''आज की घोषणा हमारे दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक कदम है, लेकिन हम पहले भी कह चुके हैं कि खेल तभी बहाल होंगे जब हालात अच्छे हों।'' इससे पहले 11 से 17 मई तक होने वाले पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप को कोरोना वायरस के खतरे के कारण स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि दुनियाभर में आधिकारिक स्रोतों से एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से गुरुवार (16 अप्रैल) तक 1,39,419 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में दिसंबर में सबसे पहली बार कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों में अब तक संक्रमण के 20,88,400 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से कम से कम 5,28,300 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय दुनियाभर में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में अब तक संक्रमण के 6,40,014 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 31,002 पहुंच चुकी है। इस देश में कम से कम 52,772 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे बुरी तरह प्रभावित इटली है, जहां संक्रमण के कुल 1,65,155 मामलों में से 21,645 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38,092 मरीज इस बीमारी से अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में मामलों की संख्या है। स्पेन में कुल 1,82,816 संक्रमण के मामले हैं, जिसमें से 19,130 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस बीमारी से देश में 74797 लोग स्वस्थ हुए हैं। फ्रांस में कोरोना के कुल 1,34,598 मामलों में से 17,188 की मौत हो चुकी है, जबकि 31,470 इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। ब्रिटेन की बात करें, तो यहां कोविड-19 के 1,04,133 केस हैं, जिसमें से 13,755 की मौत हो चुकी है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read