48 पंचायतों में पौधा संरक्षण विभाग लगायेगा किसान पाठशाला आइपीएम किट व प्रशिक्षण सामग्री बांटने की हो रही विभाग की ओर से तैयारी कटिहार. रसायनिक दवा को कम करने एवं जैविक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा संरक्षण विभाग 16 प्रखंडों के 48 पंचायतों में किसान पाठशाला लगाने की तैयारी कर रही है. एक एकड़ प्रत्यक्षण प्लॉट पर किसानों को लेकर प्रशिक्षित किया जाना है. आईपीएम के तहत कीट व्याधी का प्रबंधन किया जायेगा. फसल लगाने से लेकर काटने एवं भंडारण तक फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसान पाठशाला में किसानों को तकनीक रूप से जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण सभी पच्चीस किसानों को पैड फोल्डर, कलम आईपीएम किट उपलब्ध कराया जायेगा. इसको लेकर पौधा संरक्षण विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी है. पौधा संरक्षण के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत धान फसल पर 16 प्रखंडों के 48 पंचायतों में किसान पाठशाला लगाने की तैयारी मुकम्मल कर ली गयी है. आईपीएम किट से फसल का सर्वे किया जाता है. सर्वे करने के लिए किसानों को स्वीपनेट उपलब्ध कराया जायेगा. आईपीएम किट में हरे रंग का झोला, टोपी, लैंस, वाच ग्लास, टयूब, पाॅलीथिन, क्लोरोफॉर्म, निडिल, सेलोटेप इत्यादि सामान होते हैं. इन सभी सामानों से अलग-अलग कार्य किये जाते हैं. स्वीपनेट से सर्वे कर कीटों को उसमें फंसा कर एक जगह सभी किसानों को एकत्र कर सभी कीटों के बारे में जानकारी दी जाती है. अमूक कीट फसल के लिए नुकसानदायक और अमूक कीट लाभदायक है. वॉच ग्लास का कार्य कीट को रखकर नीडिल से पकड़कर लैंस द्वारा विशालित कर कीटों की पहचान की जाती है कि कौन कीट फसल के दुश्मन और कौन कीट मित्र है. टयूब और पॉलीथीन का कार्य है कीटों को इक्कठा करना है. ड्राइंग पेपर पर दोनों एक तरफ शत्रु कीट व दूसरे तरफ मित्र कीट को सेलो टेप से चिपका गिनती की जाती है. शत्रु कीट की संख्या मित्र कीट से ज्यादा होने पर कीटनाशक दवा का प्रयाेग किया जाता है. यदि शत्रु कीट कम और मित्र कीट ज्यादा है तो किसानों को कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करने का सलाह दी जाती है. प्रत्येक प्रत्यक्षण प्लॉट के लिए तीन किलो सूक्ष्म पोषक तत्व एनपीके, दो किलो सूडोनाेमस, एक लीटर नीम तेल, 12 किलो धान बीज और वर्मी कम्पोष्ट दिया जाता है. प्रशिक्षण में शामिल होनेवाले किसानों को नाश्ता का है प्रावधान किसान पाठशाला में किसानों को जहां तकनीक रूप से जानकारी दी जायेगी. इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक, एटीएम, बीटीएम एवं किसान सलाहकारों में से दो को रखा जाना है. संचालक के रूप में प्रगतिशील किसान सम्बंधित पंचायत के रहेंगे. उनका काम प्रशिक्षण लेने वाले 25 किसानों को इक्कठा करना, बैठने की व्यवस्था करना और पानी की व्यवस्था आदि हैं. इसके एवज में इनको प्रशिक्षण के बाद एकमुश्त 2284 रुपये विभाग द्वारा भुगतान करने का प्रावधान है. दो मास्टर ट्रेनर, एक संचालक व 25 चयनित किसान कुल 28 को नाश्ता के लिए 30 रुपये देने का प्रावधान है. कहती हैं सहायक निदेशक पौधा संरक्षण फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 16 प्रखंडों के 48 पंचायतों में किसान पाठशाला लगाया जा रहा है. किसान पाठशाला छह सत्रों में लगाया जाना है. किसान पाठशाला में चयनित किसानों को फसल रोपने, कटाई व भंडारण तक की जानकारी दी जायेगी. कुरसेला में एक सत्र के तहत 25 और 26 जुलाई को किसान पाठशाला लगाया जा चुका है. अगला किसान पाठशाला 12 अगस्त को कुरसेला में होना है. इसको लेकर तैयारी की जा चुकी है. चयनित किसानों के बीच आईपीएम कीट व प्रशिक्षण सामग्री दिया जायेगा. इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रोमी कुमारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, कटिहार
Seemanchal
48 पंचायतों में पौधा संरक्षण विभाग लगायेगा किसान पाठशाला आइपीएम किट व प्रशिक्षण सामग्री बांटने की हो रही विभाग की ओर से तैयारी
48 पंचायतों में पौधा संरक्षण विभाग लगायेगा किसान पाठशाला आइपीएम किट व प्रशिक्षण सामग्री बांटने की हो रही विभाग की ओर से तैयारी कटिहार. रसायनिक दवा को कम करने एवं जैविक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा संरक्षण विभाग 16 प्रखंडों के 48 पंचायतों में किसान पाठशाला लगाने की तैयारी कर रही है. एक एकड़ प्र

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
