फारबिसगंज: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अररिया के तत्वाधान में प्लस टू ली अकादमी, फॉरबिसगंज के स्टेडियम से प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली को प्लस टू ली अकादमी के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद साह, स्टाउटर राशिद जुनैद, जिला काउंसलर राम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली रवाना से पूर्व प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे जन- जीवन को नष्ट कर रहा है।
लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं इस प्लास्टिक के प्रदूषण से जगह जगह पर नालियां जाम हो रही है जिससे बहुत तरह की बीमारियों का जन्म हो रहा है और हमारा समाज अस्वस्थ रहने पर मजबूर हो रहा है।
स्काउट- गाइड के द्वारा प्लास्टिक के रोक के लिए जागरूकता रैली की मै सराहना करता हूं और बच्चों से अपील करता हूं कि जितना संभव हो सके वह प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और समाज को भी इसके लिये प्रेरित करे।
वही जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि प्लास्टिक सस्ता, टिकाऊ और हल्का होने के कारण प्लास्टिक ने हर देश, हर समाज, हर जीवनशैली में अपना जगह बनाया है जो हमारे द्वारा एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक उत्पादनो के उत्पादन और उपयोग और इस से उत्पन्न होने वाले कचरे के उचित निस्तारण और प्रबंधन में हमारी अक्षमता ने प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीर समस्या को जन्म दिया है।
जो मानव स्वास्थ्य को अभूतपूर्व क्षति पहुंचा रहा है।
इसके बचाव के लिए हमें अपनी हिस्से की जिम्मेदारी को निभाना होगा और अपने वनों नदियों और सड़कों को स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष हम लगभग 50 हजार करोड़ एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करते हैं।
जिसे अगर हम आपस में जोड़ दें तो हर घंटे पृथ्वी को 7 बार लपेटा जा सकता है अतः हम सबको मिलकर आने वाले इस विकट समस्या से अभी से लड़ने की आवश्यकता है और प्लास्टिक के उपयोग न करने की आदतें डालने की आवश्यकता है।
यह जागरूकता रैली स्टेडियम से प्रस्थान कर धर्मशाला चौक, छुआपट्टी, सदर रोड, स्टेशन चौक, गोदना ठाकुरबाड़ी से होते हुए पुनः स्टेडियम में संपन्न हुई।
बच्चों के हाथों में प्लास्टिक से होने वाली हानियों से संबंधित बैनर की तख्तियां ले स्काउट गाइड के द्वारा नारे लगाए जा रहे थे प्लास्टिक हानिकारक है इसका प्रयोग ना करें , गाय प्लास्टिक खा लेगी तो मईया दूध कहां से लाएगी , देश और समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाये, प्लास्टिक हानिकारक है।
रैली का सफल संचालन स्काउटर राशिद जुनैद के द्वारा किया गया।
जागरूकता रैली में मुख्य भूमिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट अमन राय, राज्य पुरस्कृत स्काउट मो जबिस, स्काउट पियूष, राज कुमार, रवि, पिंटू, मेंहदी हुसैन, खुश आलम, गुंजा, काजल, खुशी, आसमा, रिजवाना, सोनम,मुस्कान ओर सोमनी आदि की रही।
Article Advertisement
Seemanchal
फारबिसगंज:प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।
फारबिसगंज: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अररिया के तत्वाधान में प्लस टू ली अकादमी, फॉरबिसगंज के स्टेडियम से प्लास्टिक टाइट टर्नर जागरूकता रैली को प्लस टू ली अकादमी के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद साह, स्टाउटर राशिद जुनैद, जिला काउंसलर राम प्रकाश यादव न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
