अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पीएम मोदी का कार्यक्रम 25 को बिहार में लाइव दिखाएगी भाजपा

पीएम मोदी का कार्यक्रम 25 को बिहार में लाइव दिखाएगी भाजपा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोपहर 12 बजे से होने वाले संबोधन को बिहार भाजपा द्वारा प्रदेश में लाइव दिखाया जाएगा। मंगलवार को प्रदेश

पीएम मोदी का कार्यक्रम 25 को बिहार में लाइव दिखाएगी भाजपा

Article Advertisement

पीएम मोदी का कार्यक्रम 25 को बिहार में लाइव दिखाएगी भाजपा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोपहर 12 बजे से होने वाले संबोधन को बिहार भाजपा द्वारा प्रदेश में लाइव दिखाया जाएगा।

Article Advertisement

मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही बिहार भाजपा सभी 534 प्रखंड में किसान चौपाल सम्मेलन भी आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में पार्टी राज्य के 93 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन कर चुकी हैं। किसानों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। उन्होंने दावा किया कि इन सम्मेलनों के जरिए ढाई लाख किसानों ने कृषि कानूनों को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा को वोट से नहीं हरा सके, वो किसानों को बरगलाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में दिखाए जाने की व्यवस्था करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। तेजस्वी यादव के मध्यावधि चुनाव संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को दिवा स्वप्न देखने की आदत है।source hindustan  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read