अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को 1000 करोड़ के अग्रिम अंतरिम मदद देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता के हवाई दौरे के बाद, अम्फान तूफ़ान से हुए नुक्सान के लिए बंगाल को 1000 करोड़ के अंतरिम अग्रिम सहायता देने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर के साथ के बंगाल का हवाई दौरे करने के बाद क

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को 1000 करोड़ के अग्रिम अंतरिम मदद देने की घोषणा की

Article Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता के हवाई दौरे के बाद, अम्फान तूफ़ान से हुए नुक्सान के लिए बंगाल को 1000 करोड़ के अंतरिम अग्रिम सहायता देने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर के साथ के बंगाल का हवाई दौरे करने के बाद कहा की केंद्र पूर्ण रूप से बंगाल एवं बंगाल के लोगो के लिए खड़ा है और बंगाल को वापस अपने पैरो पर खड़े होने में केंद्र पूरी मदद करेगा। मोदी ने बसीरहाट में दौरे के बाद कहा, "बंगाल को केंद्र द्वारा 1000 करोड़ की अग्रिम अंतरिम सहायता तुरंत दी जाएगी और केंद्र बंगाल में तूफ़ान के बाद हुए क्षति को ठीक करने में बंगाल की पूरी सहायता करेगा। हम चाहते है की बंगाल जल्द से जल्द अपने पैरो पर वापस खड़ा हो जाये और केंद्र बंगाल के साथ ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में हमेशा साथ खड़ा है।" अपने भाषण के वक़्त प्रधानमंत्री अपने मुँह एवं नाक को अपने गमछे से ढके नजर आये और बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल फेस मास्क का उपयोग करते नज़र आये। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री से थोड़ी दूरी बनाकर अलग टेबल कुर्सी पे बैठी हुई नज़र आयी। ऐसा कोरोना महामारी के फैलने को रोकने के लिए किया गया ताकि सोशल डिस्टन्सिंग का सन्देश पूरे भारत में उन्हें देख रही जनता के बीच बना रहे। अम्फान तूफ़ान की वजह से बंगाल के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए है जिसमे कई हज़ार घर उखड़ गए है। प्रधानमंत्री ने अम्फान तूफ़ान से जिन परिवारों के सदस्यों की मौत हो गयी है, उनके परिवार लिए 2 लाख की सहायता राशि की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम बंगाल की जनता को आश्वस्त करना चाहते है की दुःख और तबाही की इस घड़ी में केंद्र बंगाल के साथ कंधे से कंधे मिलकर खड़ा है।" इससे पहले आज सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रधामंत्री के स्वागत के लिए ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनकर खुद मौजूद थे। बंगाल के दौरे के बाद प्रधानमंत्री ओड़िशा का भी दौरा करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read