अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका

PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना में अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो दो तरीके से कर सकते हैं। PM Ki

PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका

Article Advertisement

PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना में अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो दो तरीके से कर सकते हैं। PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना में 19वीं किस्त का इंतजार इस महीने खत्म होने वाला है। 24 फरवरी को पीएम मोदी किस्त जारी करेंगे। जिसके लिए पहले से ही किसानों को e-KYC के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। अगर आप भी इस इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और रजिस्ट्रेशन करने का सोच रहे हैं, तो आपको इसके दो तरीके बताएंगे। किसान आसान से स्टेप्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप यहां देखें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस देखें। कब आएगी 19वीं किस्त? कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस महीने की 24 तारीख को किसानों के खाते में 19वीं किस्त की राशि भेज दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां से वह इस 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे और कुछ लाभार्थी किसानों से भी बात भी करेंगे। इस योजना में किसानों को हर चौथे महीने 2,000 रुपये की राशि जी जाती है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वह खेती के लिए आवश्यक संसाधन ले सकें। नए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? अभी देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं, जिन किसानों को अभी तक पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वह आज ही इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह किसान पीएम योजना की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके खुलते ही सबसे ऊपर ही NEW FARMER REGISTRATION का ऑप्शन दिख जाएगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें कई ऑप्शन भरने के लिए दिए गए होंगे। सबसे पहले आधार नंबर डालें, उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाल दें। इसके नीचे स्टेट का ऑप्शन दिखेगा, अपना स्टेट चुन लें। उसी के ठीक नीचे कैप्चा दिया गया होगा, उसको भरने के बाद Get OTP पर क्लिक करें। मोबाइल पर OTP आएगा डाल दें। इसके बाद नाम, डेड ऑफ बर्थ, जेंडर, एड्रेस, बैंक अकाउंट डिटेल और जमीन से जुड़ी सारी जानकारी भर कर सबमिट कर दें। अगर कोई किसान खुद से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं, तो वह अपने राज्य के नोडल अधिकारी से मिल सकते हैं। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पूरी मदद मिल जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read