अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम पत्र लिखकर सन्देश दिया है।
उन्होंने कहा की इस बीते एक साल साल में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए है और देश ने काफी प्रगति की है, लेकिन उन्होंने ये भी स्वीकार किया की देश में कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों को भयानक पीड़ा का भी सामना करना पड़ा है।
Politics
देश के नाम अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, मजदूरों को हुई भयानक पीड़ा
अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम पत्र लिखकर सन्देश दिया है। उन्होंने कहा की इस बीते एक साल साल में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए है और देश ने काफी प्रगति की है, लेकिन उन्होंने ये भी स्वीकार किया की देश में कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन म

Article Advertisement
Article Advertisement
अपने देश के नाम पत्र में प्रधानमंत्री ने ये भी आशा की है की आर्थिक पुनरजीवन में भारत जल्द ही पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण के तौर पर उभरेगा और सबको आश्चर्यचकित कर देगा।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों के नाम अपने पत्र में लिखा, "इस विशाल महामारी के समय ये दावा नहीं किया जा सकता की इस समय किसी ने भी पीड़ा का आभास नहीं किया होगा।
हमारे देश के प्रवासी मजदूर, शिल्पकार, छोटे उद्योगों के कारीगरों ने इस समय भयानक पीड़ा का सामना किया है।
हालांकि हमे ये भी सुनिश्चित करना होगा की जो असुविधा हम अभी झेल रहे है वो आगे जाकर आपदा में न बदल जाये।" लॉक डाउन के दौरान देश के अलग अलग राज्यों से हज़ारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों ने काम न मिलने के कारण अपने अपने राज्य की ओर प्रस्थान कर गए है।
हालांकि बीते मार्च में लॉक डाउन के दौरान मजदूरों को जब परिचालन की कोई सुविधा नहीं मिली तो वो पैदल ही कई सौ किलोमीटर दूर अपने राज्य की और प्रस्थान कर गए।
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की अपनी बात पे ज़ोर देते हुए कहा, "उन्हें ज्ञात है की अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
हमारा देश अभी कई सारी दिक्कतों और चुनौतियों का सामना कर रहा है और मैं दिन रात काम कर रहा हूँ।
इन सब के बीच में मुझमें खामी हो सकती है लेकिन हमारे देश में कोई खामी नहीं है।
इसीलिए मैं अपने आप से ज्यादा आप सब में विश्वास रखता हूँ, आप सब की काबिलियत और आप सब की शक्ति में भरोसा रखता हूँ।" "दुनिया भर में फैले इस महामारी से ये समय जरूर संकट का है लेकिन हम भारतियों के लिए ये समय दृढ़ संकल्प का भी है।
हमे ये कभी नहीं भूलना चाहिए की 130 करोड़ भारतवासियों के वर्तमान और भविष्य को कोई विपत्ति नहीं तय कर सकती।" प्रधानमंत्री ने लिखा, "बीते 5 साल में प्रशासनिक संस्था ने अपने ऊपर लगे घोटालों और कुशासन के धब्बों से मुक्त किया है।
भारत का कद काफी ऊँचा हुआ है।" उन्होंने अपनी सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों को भी अंकित किया जिसमे उन्होंने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में किये गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का भी वर्णन किया।
उन्होंने आर्टिकल 370 के हटाए जाने का भी जिक्र किया और कहा, "इस फैसले ने देश के एकता और अखंडता को बढ़ावा दिया।" नागरिकता कानून, जिसका लगभग पूरे देश में विरोध हुआ था उसपर पर प्रधामंत्री ने ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा की ये कानून भारत के सहानभूति और सम्मिलित भाव को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखते हुए कहा की उनकी सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों से गाँव और शहर के बीच की दूरी काफी कम हुई है।
उन्होंने आगे लिखा, "अगर मैं वो सारे ऐतिहासकि फैसले जो मेरी सरकार के कार्यकाल के समय लिए गए है, उसे लिखने लगूँ तो वो इस पत्र के हिसाब से काफी लम्बा हो जाएगा।
लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा की इस सरकार ने दिन रात एक करके कड़ी मेहनत और लगन से इस देश के हित के लिए काम किया है।" भारत में फैले कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री ने लिखा, "कई लोगो को लगा था की जब कोरोना भारत में आएगा तो भारत विश्व के लिए परेशानी बन जाएगा, लेकिन आज आपलोगों ने विश्व के भारत की तरफ देखने का नज़रिया ही बदल दिया है।
आपलोगों ने बता दिया है की भारतवासियों के एकता में जो बल है वो विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों से भी कहीं आगे है।
आपलोगों ने, चाहे वो थाली बजाने का काम हो ये दिये जलाकर स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ने का कार्य को या जनता कर्फ्यू का सही से पालन करने का काम हो, सब मिलकर अच्छे से निभाया है और यही एकता, भारत के एक होने और श्रेष्ठ होने का सबूत देती है।"
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
