अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से भारतीय खिलाड़ियों के तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करने के बाद सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की । भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की

Article Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से भारतीय खिलाड़ियों के तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करने के बाद सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की । भारतीय खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण समेत सात पदक जीते जो अब तक ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में पीला तमगा जीता जो एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है । मोदी ने चोपड़ा और पी वी सिंधू से नाश्ते के दौरान बातचीत भी की । सिंधू दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी हैं । वह अपने साथ रियो ओलंपिक 2016 में जीता रजत पदक भी लाई थी । भारत को 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का पदक दिलाने वाली पुरूष हॉकी टीम से भी प्रधानमंत्री ने बात की । टीम ने सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री को भेंट की । प्रधानमंत्री ने कप्तान मनप्रीत सिंह से भी बातचीत की । ओलंपिक से दो पदक लेकर लौटे कुश्ती दल से भी प्रधानमंत्री ने बातचीत की । तोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता । अनुशासनात्मक कारणों से निलंबित पहलवान विनेश फोगाट , सीमा बिस्ला , अंशु मलिक और कोच जगमंदर सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे । भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पहले ही दिन रजत पदक जीतकर भारत के अभियान की शुरूआत की थी। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता । भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read