PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की टीम से की मुलाकात, ISRO के वैज्ञानिकों की थपथपाई पीठ PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 से जुड़े इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी अपनी ग्रीस यात्रा से सीधे बेंगलुरु पहुंचे. जहां उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 'जय विज्ञान-जय अनुसंधान' का नारा दिया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे बेंगलुरु स्थिर इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे. जहां उन्होंने इसरो चीफ एस. सोमनाथ और इसरो के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान इसरो चीफ सोमनाथ पीएम मोदी को चंद्रयान-3 के बारे में समझाते दिखाई दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने पीठ थपथपाकर इसरो के चीफ सोमनाथ को बधाई दी. पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कहा कि जो दृश्य आज मुझे यहां दिखाई दे रहा है वह मुझे ग्रीस, जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया. दुनिया के हर कोने में न सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विज्ञान में विश्वास करने वाले, भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सब लोग इतने ही उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं. 08:39 (IST) Facebook Twitter Whats app Linked In 23 अगस्त का दिन मेरी आंखों के सामने बार-बार घूम रहा है- पीएम मोदी PM Modi Address at ISRO Centre: प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, "मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन, वो एक एक सेकंड बार-बार घूम रहा है. जब तथ डाउन कंफर्म हुआ, तो जिस तरह यहां इसरो सेंटर में पूरे देश में लोग जिस तरह उछल पड़े वो दृश्य कौन भूल सकता है." #WATCH | Karnataka | Prime Minister Narendra Modi says, "...Meri aakhon ke saamne 23 August ka vo din vo ek ek second baar baar ghoom raha hai..." pic.twitter.com/plEnT9q5ro — ANI (@ANI) August 26, 2023 08:33 (IST) Facebook Twitter Whats app Linked In 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा लैंडर के उतरने का स्थान Chandrayaan-3: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा. The spot where Chandrayaan-3’s moon lander landed, that point will be known as ‘Shivshakti’, announces Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/L9f9OmATbU — ANI (@ANI) August 26, 2023 08:30 (IST) Facebook Twitter Whats app Linked In जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था- पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, "मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था, आप सबको सैल्यूट करना चाहता था, सैल्यूट आपके परिश्रम को!, सैल्यूट आपके धैर्य को!
सैल्यूट आपकी लगन को!
सैल्यूट आपके जज्बे को!
आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं ये कोई साधारण सफलता नहीं है, ये अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ का शंखनाद है. इंडिया इन इन द मून." #WATCH | Bengaluru: I wanted to meet you as soon as possible and salute you…salute your efforts...": PM Modi gets emotional while addressing the ISRO scientists pic.twitter.com/R2BsyyPiNc — ANI (@ANI) August 26, 2023 08:25 (IST) Facebook Twitter Whats app Linked In आज अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, "आज अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, शायद ऐसी खुशी के मौके बहुत कम होते हैं जब तन मन खुशियों से भर गया हो, और व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि बेसब्री हावी हो जाती है, इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है, इतनी बेसब्री!
मैं साउथ अफ्रीका में था, फिर ग्रीस का कार्यक्रम था तो वहां चला गया लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था." #WATCH | "Today, I am feeling a different level of happiness...such occasions are very rare...this time, I was so restless...I was in South Africa but my mind was with you: PM Modi at ISRO Telemetry Tracking & Command Network Mission Control Complex in Bengaluru pic.twitter.com/j1qmx7jGTp — ANI (@ANI) August 26, 2023
Article Advertisement
Politics
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की टीम से की मुलाकात, ISRO के वैज्ञानिकों की थपथपाई पीठ
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की टीम से की मुलाकात, ISRO के वैज्ञानिकों की थपथपाई पीठ PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 से जुड़े इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी अपनी ग्रीस यात्रा से सीधे बेंगलुरु पहुंचे. जहां

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
