World
‘PM MODI भी बताएं वाराणसी का एड्रेस’…बाहरी के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य ने भाजपा से पूछे 3 सवाल
Published: 27/4/2024, 12:02:21 am•142 views•Seemanchal Live
‘PM MODI भी बताएं वाराणसी का एड्रेस’…बाहरी के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य ने भाजपा से पूछे 3 सवाल बिहार में चुनाव लड़ रहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही हैं। भाजपा की ओर से उनको लगातार एक खास मुद्दे पर टारगेट किया जा रहा है। वहीं, इसके जवाब में राजद प्रत्याशी ने भी तीन सवाल भाजप

‘PM MODI भी बताएं वाराणसी का एड्रेस’…बाहरी के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य ने भाजपा से पूछे 3 सवाल बिहार में चुनाव लड़ रहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही हैं।
भाजपा की ओर से उनको लगातार एक खास मुद्दे पर टारगेट किया जा रहा है।
वहीं, इसके जवाब में राजद प्रत्याशी ने भी तीन सवाल भाजपा से पूछे हैं।
कहा कि इन सवालों का जवाब अगर भाजपा के पास है, तो जनता को बताना चाहिए।
सारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहीं लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है।
बीजेपी द्वारा उनको बाहरी उम्मीदवार के रूप में प्रचारित करने पर रोहिणी ने पलटवार किया।
उन्होंने भाजपा से पूछा कि पीएम मोदी का बनारस का पता क्या है?
स्मृति ईरानी का अमेठी में क्या पता है, मुंगेर में जीजा जी का पता क्या है?
सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य जीत के लिए लगातार प्रचार में जुटी हैं।
वे लगातार क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।
माना जा रहा है कि उनको लालू प्रसाद यादव की बेटी होने का लाभ मिल सकता है।
लेकिन वे खुद भी लगातार बयान देकर लोगों के बीच चर्चा में रह रही हैं।
समर्थकों के साथ जब वे चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हैं, तो समर्थकों का हुजूम उनके साथ देखा जा सकता है।
युवाओं में भी रोहिणी अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।
उनके साथ सेल्फी लेने से उनको कोई परहेज नहीं है।
इस मुद्दे पर रोहिणी को घेर रही है भाजपा रोहिणी को लेकर भाजपा के नेताओं ने उनको बाहरी बता दिया था।
लेकिन अब उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि पहले मोदी जी, स्मृति ईरानी और मुंगेर से चुनाव लड़ रहे चिराग के जीजा जी का कोई पता उनके लोकसभा क्षेत्र में हो, तो बताएं।
रोहिणी ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है।
29 अप्रैल के दिन वे अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगी।
रोहिणी ने इस दौरान सारण की जनता से अपील की कि वे इस समय उनको अपना आशीर्वाद देने जरूर आएं।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



