पटना साहिब पहुंचकर PM Modi ने टेका माथा, चखा लंगर फिर दी सेवा बिहार दौरे के दूसरे दिन मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब यानी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर पीएम ने सबसे पहले अपना माथा टेका और फिर लगंर भी खाया. लंगर खाने के बाद पीएम ने गुरुद्वारे में सेवा भी दी. 12 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया. पीएम को देखने के लिए पटना की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ी. भीड़ को देखते हुए रोड शो को 1 किलोमीटर और बढ़ा दिया गया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया और वे देश के पहले प्रधानमंत्री बने, जिसने पटना में रोड शो किया. वहीं, बिहार दौरे के दूसरे दिन मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब यानी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर पीएम ने सबसे पहले अपना माथा टेका और फिर लगंर भी खाया. लंगर खाने के बाद पीएम ने गुरुद्वारे में सेवा भी दी. पीएम ने पंगत में बैठे लोगों को लंगर खिलाया. पटना साहिब में पीएम मोदी ने खिलाया लंगर पीएम करीब 20 मिनट तक यहां रुके. इस दौरान पीएम के साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे. वहीं, इसके साथ भी प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड बना डाला. मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा. जानकारी के अनुसार पीएम अपने कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पहुंचे. मोदी के दौरे को लेकर प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष तैयारी की गई थी. जैसे ही पीएम के गुरुद्वारे आने की सूचना मिली, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए. हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में किया चुनावी सभा को संबोधित वहीं, गुरुद्वारे के आसपास की इमारतों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात थे. पटना साहिब के बाद पीएम मोदी हाजीपुर पहुंचे, जहां चुनावी सभा को उन्होंने संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए लोगों से वोट की अपील की. वहीं, हाजीपुर के बाद पीएम मुजफ्फरपुर पहुंचे और वहां पहुंचकर भी पीएम ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया और एनडीए प्रत्याशी राजभूषण निषाद के लिए वोट मांगा. इसके बाद पीएम छपरा पहुंचेंगे, जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट की अपील करेंगे.
Article Advertisement
Politics
पटना साहिब पहुंचकर PM Modi ने टेका माथा, चखा लंगर फिर दी सेवा
पटना साहिब पहुंचकर PM Modi ने टेका माथा, चखा लंगर फिर दी सेवा बिहार दौरे के दूसरे दिन मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब यानी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर पीएम ने सबसे पहले अपना माथा टेका और फिर लगंर भी खाया. लंगर खाने के बाद पीएम ने गुरुद्वारे में सेवा भी दी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
