अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

PM मोदी की बिहार रैली: खुली जीप से मंच तक पहुंचे, 5 लाख लोगों की भीड़ | डालमियानगर कारखाने को फिर से शुरू करने की मांग तेज

बिक्रमगंज (रोहतास), बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 48500 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पहली बार पीएम मोदी खुली जीप में लोगों के बीच से होते हुए मंच तक पहुंचे, जिससे लाखों की

PM मोदी की बिहार रैली: खुली जीप से मंच तक पहुंचे, 5 लाख लोगों की भीड़ | डालमियानगर कारखाने को फिर से शुरू करने की मांग तेज

Article Advertisement

बिक्रमगंज (रोहतास), बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 48500 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पहली बार पीएम मोदी खुली जीप में लोगों के बीच से होते हुए मंच तक पहुंचे, जिससे लाखों की भीड़ में मौजूद लोगों को उन्हें करीब से देखने का अवसर मिला।

Article Advertisement

PM ने किया रेकॉर्डतोड़ जनसभा को संबोधित इस विशाल रैली में करीब 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है। आयोजन स्थल पर 5 लाख कुर्सियां लगाई गईं , और सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। विकास परियोजनाएं जिनका हुआ लोकार्पण-शिलान्यास: पटना-गया-डोभी फोरलेन गोपालगंज टाउन फोरलेन सासाराम और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां सोन नगर-मुहम्मदगंज तीसरी रेलवे लाइन जहानाबाद नवोदय विद्यालय के डोरमेट्री व स्टाफ क्वार्टर नबीनगर (औरंगाबाद) में 2400 MW बिजली संयंत्र बक्सर-भरौली गंगा पुल रामनगर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन सड़क सांसद संजय जायसवाल बोले – "इतिहास रचा गया" “बिक्रमगंज में यह कार्यक्रम बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी ने 41 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 7 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया।” — संजय जायसवाल, सांसद (भाजपा) डालमियानगर रेल कारखाना चालू करने की उठी मांग पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह (राजद) ने पीएम मोदी से डालमियानगर रेल कारखाना फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि "लालू यादव के रेल मंत्री रहते जमीन अधिग्रहण हुआ, पर फैक्ट्री खंडहर बन चुकी है। रोजगार के लिए इसे पुनर्जीवित किया जाए।" उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव में पीएम ने खुद डालमियानगर को पुनर्जीवित करने का वादा किया था। अब वह वादा सिर्फ एक चुनावी भाषण बनकर रह गया है। डालमियानगर: बिहार का औद्योगिक गौरव स्थापना: 1933 स्वर्णकाल: 60-70 हजार लोगों को मिला था रोजगार 1984 में बंद रेलवे की योजना: वैगन रिपेयर फैक्ट्री, फ्रेट कैरिडोर आदि वर्तमान स्थिति: ज़मीन बिकी, मशीनें कबाड़ में, कैंपस खंडहर निष्कर्ष: बिक्रमगंज की यह रैली केवल एक चुनावी शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकास बनाम वादाखिलाफी के बीच जमीनी सियासत की झलक भी थी। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या डालमियानगर जैसा मुद्दा केवल माइक तक ही सीमित रहेगा या धरातल पर भी कुछ बदलेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read