अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

प्रधानमंत्री की अपील पर करोड़ों भारतीयों ने दीये, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता’’ को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ‘रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक’ करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। उपर

प्रधानमंत्री की अपील पर करोड़ों भारतीयों ने दीये, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई

Article Advertisement

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता’’ को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ‘रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक’ करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई।

Article Advertisement

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा के साथ यहां अपने आवास में दीप जलाये। नायडू के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया के जरिये एक बार से यह जता दिया कि देश इस महामारी से पैदा हुए संकट से उबरने के लिये कृत संकल्पित है। रविवार रात नौ बजते ही, ज्यादातर घरों में बत्तियां बुझा दी गईं और लोगों ने बालकनी में खड़े होकर मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। कइयों ने दीये और मोमबत्ती भी जलाये। उस दौरान आतिशबाजी, थाली बजाने की आवाज, सीटी और पुलिस वाहन की सायरन भी सुनाई दी। कुछ स्थानों पर हिंदू भक्ति गीत बजाये गये तो कहीं मंत्रोच्चार किया गया। मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को पराजित करने के लिये सामूहिक संकल्प और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिये लाइट बुझा दें। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीये जलाने के शीघ्र बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक छोटा सा कार्य देश की एकजुटता का एक बड़ा संदेश लिये हुए हैं। हालांकि, कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता एवं राज्य सभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने आज रात एक मिनट का एक वीडियो जारी कर सरकार से पार्टी की नौ मांगों का उल्लेख किया। वीडियो में एक अंधेरे वाली पृष्ठभूमि में एक मोमबत्ती जलती हुई दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों ने रात नौ बजे नौ मिनट के लिये दीये, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार, गायिका लता मंगेशकर, महानायक अमिताभ बच्चन और कई अन्य अभिनेता-अभिनेत्रियों सहित बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री की अपील पर ऐसा किया। गुजरात के अहमदाबाद से कुछ लोगों के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाने तथा अन्य के आतिशबाजी करने की भी खबरें हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ स्थानों से हिंदू भक्ति गीत बजाने, मंत्रोच्चार करने और राष्ट्रगान बजाने की खबरें हैं। इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चेन्नई स्थित राजभवन में नौ मिनट के बत्तियां बुझा दीं। छत्तीसगढ़, झारखंड और गोवा से भी बत्ती बुझाने और दीये आदि जलाये जाने की खबरें हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ठीक रात नौ बजे जिला प्रशासन ने सायरन बजाये। कुछ लोगों ने पटाखे भी जलाये। https://youtu.be/Zhqw7M71x6g    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read