अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

कोविद-19 संकट ने देश को आत्म निर्भर बनना सिखाया - नरेंद्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा वार्तालाप करते हुए बताया की कोविद-19 ने देश को ऐसे संकट के दौर में आत्मनिर्भर होना सिखाया है। इस संकट की घड़ी में भारत को किसी भी वस्तु विशेष के लिए किसी के ऊपर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है, भारत खुद

कोविद-19 संकट ने देश को आत्म निर्भर बनना सिखाया - नरेंद्र मोदी

Article Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा वार्तालाप करते हुए बताया की कोविद-19 ने देश को ऐसे संकट के दौर में आत्मनिर्भर होना सिखाया है। इस संकट की घड़ी में भारत को किसी भी वस्तु विशेष के लिए किसी के ऊपर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है, भारत खुद आत्मनिर्भर है, मोदी जी ने ग्राम पंचयतो से ग्रामीण इलाके के जानकारी लेने के दौरान ये बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने कुर्ते के ऊपर लिए हुए गमछे का प्रयोग मास्क के रूप में किया और साथ साथ ग्राम पंचायतों द्वारा अपने अपने ग्रामीण इलाकों में कोरोना महामारी से बचाओ के लिए उठाये गए कदमों की तारीफ़ भी की और उनका हौसला ये कहते हुए बढ़ाया की आप सब से पूरे देश को सीखने के लिए बहुत कुछ है। प्रधानमंत्री ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी से बचने के लिए उठाये गए कदम, शहरी क्षेत्रों के लिए अच्छा उदहारण पेश करती है। कोरोना वायरस ने हमारे सामने कई मुश्किलें खड़ी की है लेकिन हमे अपने जीवन में हर मुश्किलों से से डटकर सामना करते रहना चाहिए और उनसे हमेशा आगे के लिए सीख लेते रहनी चाहिए। ये संकट हमे ये भी सिखाती है की हम सब मुश्किल घड़ी में चुनातियों का सामने कैसे करते है और ये भी ज्ञात करवाती है की मुश्किल घड़ी में हमें बस अपने ऊपर आत्मनिर्भर रहना चाहिए, प्रधानमंत्री ने वार्तालाप के दौरान कहा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्र ने हमे सिखाया है की हमारी संस्कृति, हमारी परम्परा कैसे इस संकट के घड़ी में हमे बचने का सीख देती है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों ने महामारी से बचाओ में, शहरों से अच्छा प्रदर्शन किया है। ग्रामीण क्षेत्र सामजिक दूरी का अनुशाशन के साथ पालन किया है। दो गज की दूरी का पालन हमे इस संकट से बाहर निकाल सकती है। प्रधानमंत्री ने आज के टेक्नोलॉजी की तारीफ़ पर जोड़ देते हुए कहा, "ऐसे दौर में हमे पास लाने वाला, एक दुसरे से जोड़ने वाला टेक्नोलॉजी ही है जिसकी मदद से हम वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा एक दूसरे से मुखातिब हो रहे है।" आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में लगातार कार्य करते हुए ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया है की हर ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे नेटवर्क की सुविधा हो एवं सबके पास मोबाइल हो ताकि सभी लोग आगे बढ़ सके और एक दूसरे से दूर होक भी जुड़े रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिख कर पंचायती राज के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की थी और उसमें लिखा था की भारत के ग्रामीण क्षेत्रों की आकांक्षों को पूरा करने में पंचायत राज एक अहम भूमिका निभा रहा है। भारत अभी पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री द्वारा किये गए 3 मई तक के देशव्यापी लॉक डाउन में है। प्रधानमंत्री ने अपने बातचीत के अंत में ग्राम पंचायतों को आरोग्य सेतु ऍप के बारे में भी अवगत कराया और बताया की ये ऍप कोरोना महामारी से लड़ने में कितना मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने जोड़ देते हुए सभी ग्राम पंचायतों से निवेदन किया की, वो अपने अपने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगो से इस ऍप कीजानकारी साझा करे एवं सभी को इसका इस्तेमाल करने के लिए भी बोले। कोरोना महामारी से अबतक भारत में 23000 के लगभग केसेस की पुष्टि हो चुकी है जिसमे मरने वालों की संख्या 718 पहुंच गयी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read