अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

PM से मुलाकात या सियासी दबाव? CM ममता बनर्जी का 9 जून का दिल्ली दौरा बना राजनीतिक गर्मी का केंद्र

केंद्र से 1.75 लाख करोड़ के बकाया फंड की मांग को लेकर ममता दिल्ली रवाना होंगी; विपक्ष में हलचल तेज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आगामी दिल्ली दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी 9 जून की रात दिल्ली पहुंचेंगी और 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्

PM से मुलाकात या सियासी दबाव? CM ममता बनर्जी का 9 जून का दिल्ली दौरा बना राजनीतिक गर्मी का केंद्र

Article Advertisement

केंद्र से 1.75 लाख करोड़ के बकाया फंड की मांग को लेकर ममता दिल्ली रवाना होंगी; विपक्ष में हलचल तेज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आगामी दिल्ली दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी 9 जून की रात दिल्ली पहुंचेंगी और 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कोशिश करेंगी।

Article Advertisement

क्या है एजेंडा? इस दौरे का मुख्य मुद्दा है — केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत राज्य को मिलने वाली 1.75 लाख करोड़ रुपये की लंबित राशि। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पीएमओ को औपचारिक पत्र भेजा गया है, जिसमें बैठक का समय मांगा गया है। ममता बनर्जी का आरोप है कि PMAY, PMGSY और MGNREGA जैसी योजनाओं के फंड को केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों से रोक रही है। राजनीतिक संदेश भी? जहां एक ओर ये दौरा प्रशासनिक रूप से केंद्रीय फंड को लेकर है, वहीं दूसरी ओर इसे एक राजनीतिक दवाब रणनीति भी माना जा रहा है। बंगाल में पहले भी तृणमूल कांग्रेस ने फंड को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन और राज्य में धरना दिया था। अब एक बार फिर यही मुद्दा केंद्र-बंगाल के रिश्तों में गर्मी ला सकता है। दिल्ली प्रवास के दौरान ममता तृणमूल सांसदों से मिलेंगी लेकिन विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की संभावना फिलहाल नहीं है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read