अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

प्रधानमंत्री ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की

प्रधानमंत्री ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये मंगलवार को भारतीय तीरंदाजों की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता से और प्रतिभाओं को इस खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। स्टार तीरंदा

प्रधानमंत्री ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की

Article Advertisement

प्रधानमंत्री ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये मंगलवार को भारतीय तीरंदाजों की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता से और प्रतिभाओं को इस खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Article Advertisement

स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपने नेतृत्व में भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाए और पेरिस में रविवार को वर्ल्ड कप स्टेज 3 में अभूतपूर्व रूप से क्लीन स्वीप करते हुए सोने की हैट्रिक जमाई। इसके साथ ही एक महीने से भी कम समय बाद टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिये भी भारतीय टीम द्वारा पदक की दावेदारी मजबूत होती दिख रही है। दुनिया में नंबर एक कोरिया की गैरमौजूदगी में भारत को महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल प्रतियोगिता में चुनौती का कम ही सामना करना पड़ा और इन सभी टीमों का हिस्सा रहीं दीपिका ने एक के बाद एक पांच घंटे से कम समय के अंदर चार मैच खेले। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “बीते कुछ दिनों में विश्व कप में हमारे तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।” प्रधानमंत्री ने कहा, “दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमालिका बारी, अतनु दास और अभिषेक को उनकी सफलता के लिये बधाई, इससे भावी प्रतिभाओं को इस क्षेत्र में प्रेरणा मिलेगी।” भारत चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है। अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड वर्ग में पूर्व में स्वर्ण पदक जीता था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read