हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 26 नेता हाथ का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।
मतदान से महज चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड समेत कांग्रेस के 26 नेता सोमवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए।
Politics
हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 26 नेता हाथ का साथ छोड़ भाजपा में शामिल
हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 26 नेता हाथ का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मतदान से महज चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड समेत कांग्रेस के 26 नेता सोमवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो

Article Advertisement
Article Advertisement
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं।
हिमाचल में केवल एक चरण में वोटिंग होगी।
इसके लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
कांग्रेस के इन सभी 26 नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे।
भाजपा से हाथ मिलाने वालों में कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन सदस्य राकेश चौहान, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज शिमला के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर शामिल हैं।
उनके साथ पाला बदलने वाले अन्य लोगों में चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मंडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप समता और रवि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के सभी नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि आइए हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है।
सीएम ने ट्वीट किया फोटो इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, "रिवाज बदल रहा है, आज शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित कई साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा।
भाजपा परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन।
आइये, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें।'' गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को बारी-बारी से पांच-पांच साल के लिए सत्ता में रहने का मौका मिलता रहा है।
इस बार भी इसी पर पार्टी की उम्मीदें टिकी हैं।
बता दें कि, 2017 के विधानसभा चुनावों में, 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं, जिसमें सत्तारूढ़ दल को 48.8 प्रतिशत और सबसे पुरानी पार्टी को 41.7 प्रतिशत वोट मिले।
2012 में, कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर विधानसभा चुनाव जीता था और भाजपा को केवल 26 सीटें मिली थीं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
