अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

गरीबों को राशन बांट रहे हैं टेनपिन बॉलिंग चैंपियन शेख अब्दुल हमीद

गरीबों को राशन बांट रहे हैं टेनपिन बॉलिंग चैंपियन शेख अब्दुल हमीद राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी शेख अब्दुल हमीद देश में लगे लॉकडाउन के दौरान राजधानी में गरीब और बेसहारा लोगों को राशन पहुंचाने के काम में लगे हैं। शेख हमीद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और

गरीबों को राशन बांट रहे हैं टेनपिन बॉलिंग चैंपियन शेख अब्दुल हमीद

Article Advertisement

गरीबों को राशन बांट रहे हैं टेनपिन बॉलिंग चैंपियन शेख अब्दुल हमीद राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी शेख अब्दुल हमीद देश में लगे लॉकडाउन के दौरान राजधानी में गरीब और बेसहारा लोगों को राशन पहुंचाने के काम में लगे हैं। शेख हमीद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सुभान ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण का काम किया जा रहा है। अब तक 50 हजार लोगों को राशन पहुंचाने का काम किया गया है। उनका लक्ष्य इस संकट के दौरान 10 लाख लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि सुभान ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों, भोपाल और मुंबई में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन परिवारों को भी चिन्हित करके राशन पहुंचाया जा रहा है जो परेशान हाल में हैं, लेकिन शर्म के कारण सामने आकर नहीं बता रहे हैं। उन्हें इस सामाजिक कार्य में मदद के लिए कुछ लोगों ने उन्हें वित्तीय मदद देने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया और कहा कि यह पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है इसलिए इसमें किसी की मदद नहीं ली जाएगी। शेख हमीद ने कहा कि राशन वितरण के कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस काम राजधानी में उनके 15 से 20 लोग राशन वितरण में लगे हैं। इस दौरान लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है। गौरतलब है कि शेख हमीद ने वर्ष 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2014 में थाईलैंड टूर टाइटल ऑफ एशियन बॉलिंग फेडरेशन (एबीएफ), थाईलैंड में खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने थे। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read