अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

पोंटिंग ने यूएई में आईपीएल में खेलने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का समर्थन किया

पोंटिंग ने यूएई में आईपीएल में खेलने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का समर्थन किया मेलबर्न, 14 अगस्त (भाषा) दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि अक्तूबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह आदर्श तैयार

पोंटिंग ने यूएई में आईपीएल में खेलने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का समर्थन किया

Article Advertisement

पोंटिंग ने यूएई में आईपीएल में खेलने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का समर्थन किया मेलबर्न, 14 अगस्त (भाषा) दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि अक्तूबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह आदर्श तैयारी होगी। आईपीएल के 14वें सत्र के बाकी बचे मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच खेले जाएंगे जबकि 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। दोनों ही टूर्नामेंट यूएई में खेले जाएंगे। क्रिकेट.कॉम.एयू ने सेन रेडियो पर आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन से बात कर रहे पोंटिंग के हवाले से कहा, ‘‘वे खिलाड़ी जो तीन या चार महीने से नहीं खेले हैं, उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ शीर्ष स्तरीय क्रिकेट खेलकर लय में आने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि समान हालात में यह उनकी सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी, उन्हें संभवत: दुनिया के सबसे मजबूत घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।’’ पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। अपनी गर्भवती मंगेतर के साथ समय बिताने के लिए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरों से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस के आईपीएल में खेलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि उनके पहले बच्चे के दोबारा शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बीच में पैदा होने की संभावना है। कमिंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘इस सत्र के दूसरे हाफ के लिए वहां जाना बेहद मुश्किल होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं चीजें कैसी रहती हैं लेकिन इस समय शायद बेहद मुश्किल होगा लेकिन इसके तुरंत बाद विश्व कप शुरू होने से मुझे उम्मीद है कि मैं इसके लिए तैयार रहूंगा।’’ आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच की इस हफ्ते दायें घुटने की सर्जरी हुई है। आपरेशन सफल रहा जिससे उबरने में उन्हें 10 हफ्ते का समय लगेगा। इसके कारण वह विश्व कप में सुपर 12 चरण के आस्ट्रेलिया के पहले मैच तक बाहर हो गए हैं। फिंच ने इससे पहले कहा था कि उनका मानना है कि आईपीएल में वापसी को सही ठहराना खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होगा जो थकान और होटल में पृथकवास और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल की समस्याओं का हवाला देकर दौरों से हट गए थे। रिली मेरेडिथ, डेन क्रिस्टियन, मोइजेस हैनरिक्स, मिशेल मार्श, एडम जंपा, एंड्रयू टाइ और जोश फिलिप कैरेबियाई और बांग्लादेश दौरे पर गई आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इन सभी का आईपीएल टीमों से करार है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read