अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

मुजफ्फरपुरः पुण्यतिथि पर साहित्य भवन में बाबा नागार्जुन को दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुरः पुण्यतिथि पर साहित्य भवन में बाबा नागार्जुन को दी गई श्रद्धांजलि नागार्जुन की साहित्यिक संवेदना कबीर और निराला की परंपरा की है। अल्हड़, फक्कड़ और बेबाक नागार्जुन की रचनाएं सत्ता और सामंतवाद के खिलाफ आवाज उठाती हैं व उनसे तीखे सवाल करती है। व्यंग उनके व्यक्तित्व में स्वभावतः सम्मिलित था।

मुजफ्फरपुरः पुण्यतिथि पर साहित्य भवन में बाबा नागार्जुन को दी गई श्रद्धांजलि

Article Advertisement

मुजफ्फरपुरः पुण्यतिथि पर साहित्य भवन में बाबा नागार्जुन को दी गई श्रद्धांजलि नागार्जुन की साहित्यिक संवेदना कबीर और निराला की परंपरा की है। अल्हड़, फक्कड़ और बेबाक नागार्जुन की रचनाएं सत्ता और सामंतवाद के खिलाफ आवाज उठाती हैं व उनसे तीखे सवाल करती है। व्यंग उनके व्यक्तित्व में स्वभावतः सम्मिलित था। कांटी नगर परिषद स्थित साहित्य भवन में बैद्यनाथ मिश्र नागार्जुन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने ये बातें कही। आयोजन नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि नागार्जुन ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज व राजनीतिक विसंगतियों पर दो टूक प्रहार किया। जनपदीय संस्कृति व लोक जीवन उनकी कथाओं में झलकता है। उन्होंने गरीब,मजदूर, किसान की पीड़ा को मुखर रूप से आवाज दी। स्पष्टवादिता व राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। सेवानिवृत शिक्षक परशुराम सिंह ने कहा कि लोक जीवन,प्रकृति व समकालीन राजनीति नागार्जुन रचनाओं का मुख्य विषय रहा। नूतन साहित्यकार परिषद ने कांटी में साहित्यिक गतिविधियों को जीवंत रखा है। इसके लिए अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र धन्यवाद के पात्र हैं। स्वराजलाल ठाकुर ने नागार्जुन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नागार्जुन की रचनाएं प्रगतिवादी, जनवादी व यथार्थवादी हैं। उन्होंने मैथिली, संस्कृत व बंगला में भी रचनाएं लिखीं। चंद्रकिशोर चौबे ने कहा कि नागार्जुन ने अपनी कविताओं के जरिए जनकवि का दर्जा प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। धन्यवाद ज्ञापन पिनाकी झा ने किया। कार्यक्रम में नागार्जुन को नंदकिशोर ठाकुर, मनोज मिश्र,रोहित रंजन,दिलजीत गुप्ता,प्रकाश कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read