अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

प्रभारी, कर्मी व डॉक्टर का वेतन रोका

प्रभारी, कर्मी व डॉक्टर का वेतन रोका डयूटी से गायब रहे जोकीहाट के रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जावेद आलम सहित नौ डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है। खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा डॉ. खैरूल्लाह अं

प्रभारी, कर्मी व डॉक्टर का वेतन रोका

Article Advertisement

प्रभारी, कर्मी व डॉक्टर का वेतन रोका डयूटी से गायब रहे जोकीहाट के रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जावेद आलम सहित नौ डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

Article Advertisement

खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा डॉ. खैरूल्लाह अंसारी, डॉ. खलीलूर्रहमान, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. अब्दुल रब्बान, डॉ. सैय्यद सलमान अहमद, डॉ. नौशाद आलम, डॉ. पीके दास, एएनएम सैलजा कुमारी व फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं। यह कार्रवाई अपर समाहर्ता द्वारा 12 अगस्त को रेफरल अस्पताल का किए औचक निरीक्षण के बाद समर्पित जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने की है। बताया गया कि 12 अगस्त को रेफरल अस्पताल में किये गये औचक निरीक्षण में ये चिकित्सा पदाधिकारी सहित नौ डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के डयूटी से गायब थे। मामले मे रेफरल प्रभारी ने 24 सितम्बर को अपनी रिपोर्ट में बताया कि 12 अगस्त को जिस दिन अस्पताल का निरीक्षण किया गया, उस दिन बकरीद का त्योहार था। सभी मुस्लिम चिकित्सक बकरीद की अवकाश पर थे। एएनएम शैलजा कुमारी व फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार आरबीएसके के कर्मी हैं। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read