अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ाBahraich News: सीमा पर 1.135 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तारकस्टम क्लीयरेंस के इंतजार में भगवान की प्रतिमाएं 24 घंटे तक बॉर्डर पर बारिश में भीगती रहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर शराब जब्त: नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, 145 बोतलें बरामदबिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमतिबिहार में शुक्रवार मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, Bihar Hindi Newsबिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्टBegusarai News: दानिश आलम व पृथ्वीराज का बिहार रणजी टीम में हुआ चयनBihar News : मंदिर जाने से पहले भगवान को देना पड़ा कस्टम का हिसाब, 30 घंटे बॉर्डर पर चलती रही प्रक्रियाबिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसलाPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ाBahraich News: सीमा पर 1.135 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तारकस्टम क्लीयरेंस के इंतजार में भगवान की प्रतिमाएं 24 घंटे तक बॉर्डर पर बारिश में भीगती रहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर शराब जब्त: नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, 145 बोतलें बरामदबिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमतिबिहार में शुक्रवार मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, Bihar Hindi Newsबिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्टBegusarai News: दानिश आलम व पृथ्वीराज का बिहार रणजी टीम में हुआ चयनBihar News : मंदिर जाने से पहले भगवान को देना पड़ा कस्टम का हिसाब, 30 घंटे बॉर्डर पर चलती रही प्रक्रियाबिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसला

Article Advertisement

Seemanchal

कटिहार में CM नीतीश ने खोला सौगातों का पिटारा, गोगाबिल झील की भी बदल जाएगी सूरत - PRAGATI YATRA

कटिहार में CM नीतीश ने खोला सौगातों का पिटारा, गोगाबिल झील की भी बदल जाएगी सूरत - PRAGATI YATRA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकले हैं. वह कटिहार में में 166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया. पढ़ें पूरी खबर कटिहार: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को कटिहार पहुंचे मुख्यमंत्री

कटिहार में CM नीतीश ने खोला सौगातों का पिटारा, गोगाबिल झील की भी बदल जाएगी सूरत - PRAGATI YATRA

Article Advertisement

कटिहार में CM नीतीश ने खोला सौगातों का पिटारा, गोगाबिल झील की भी बदल जाएगी सूरत - PRAGATI YATRA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकले हैं. वह कटिहार में में 166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया. पढ़ें पूरी खबर कटिहार: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को कटिहार पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रसिद्ध गोगाबिल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का कार्य किया गया है. आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 166.96 करोड़ रुपये की लागत से 145 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया. मुख्यमंत्री ने 166 करोड़ की दी सौगात: मुख्यमंत्री ने कोड़ा प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने रामपुर पंचायत सरकार भवन स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मनरेगा भवन, पैक्स भवन और लोक सेवाओं का अधिकार केंद्र का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन के पूरे परिसर का निरीक्षण किया और पंचायत ज्ञान केंद्र तथा पंचायत सरकार भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया 300 करोड़ का सांकेतिक चेक: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन के लिए किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली. सीएम ने 4647 स्वयं सहायता समूह को 38 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 2713 जीविका दीदी परिवार को 11 करोड़ 30 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 6430 स्वयं सहायता समूह को 300 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 1075 जीविका दीदियों को 2 करोड़ 89 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया. "वर्ष 2005 में जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाममात्र की है. हमनें विश्व बैंक की सहायता से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की. हमनें ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और इनसे जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी दिया. इससे प्रेरित होकर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने जीविका के नाम से पूरे देशभर में इसे लागू किया." -नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सीएम बच्चों से की बात: मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र, कटिहार के बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली और उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुर का भी निरीक्षण किया और वहां के बच्चों से बात कर शैक्षणिक कार्य आदि की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने की समीक्षात्मक बैठक: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर के राजेंद्र स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का भी अवलोकन किया और शरीफगंज के अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने हाजीपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में समीक्षात्मक बैठक भी की और विकास कार्यों का जायजा लिया.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read