अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' शुरू, आज बगहा को बड़ी सौगात देंगे CM - NITISH KUMAR

नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' शुरू, आज बगहा को बड़ी सौगात देंगे CM - NITISH KUMAR मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 'प्रगति यात्रा' पर हैं. इस दौरान सीएम 780 करोड़ की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत हो गई है. वह पटना से बगहा पहुंचे, जहां से

नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' शुरू, आज बगहा को बड़ी सौगात देंगे CM - NITISH KUMAR

Article Advertisement

नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' शुरू, आज बगहा को बड़ी सौगात देंगे CM - NITISH KUMAR मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 'प्रगति यात्रा' पर हैं. इस दौरान सीएम 780 करोड़ की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत हो गई है. वह पटना से बगहा पहुंचे, जहां से यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हुई. इस यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है. सीएम के अचानक अस्वस्थ होने के कारण संशय की स्थिति भी बन गई थी लेकिन आज से 28 दिसंबर तक वह अलग-अलग जिलों में जाएंगे और योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट लेंगे. 5 जिलों की यात्रा करेंगे सीएम: प्रगति यात्रा की शुरूआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से हो रही है. 24 दिसंबर को नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में रहेंगे. 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी. 26 दिसंबर को नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी. 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी. वहीं, 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा. बिहार के सर्वांगीण विकास के दृढ़ संकल्प के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी 'प्रगति यात्रा' पर निकल चुके हैं। बिहार के 13 करोड़ लोगों के उन्नयन का यह संकल्प हम सबका संकल्प है। आइए इस 'प्रगति यात्रा' में सहभागी बनकर बिहार के नवनिर्माण में अपना योगदान दें।… pic.twitter.com/2I71zUnM0u — Janata Dal (United) (@Jduonline) December 23, 2024 सीएम देंगे बगहा को सौगात: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार 752 करोड़ की कुल 400 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. बगहा के घोटवा टोला में 39 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. साथ ही 2 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावे मझौलिया प्रखंड के धोखराहा पंचायत के शिकारपुर गांव में 300 योजनाओं का शिलान्यास और 59 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. योजनाओं पर फीडबैक लेंगे नीतीश: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय योजना की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2016 में उन्होंने निश्चय यात्रा निकाली थी. इसका उद्देश्य सात निश्चय के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करना था. 9 नवंबर 2016 से इस यात्रा का आगाज हुआ था. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी कहा था कि सीएम भीषण ठंड में हर साल यात्रा करते हैं और लोगों से फीडबैक लेते हैं. इस बार प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनसे फीडबैक लेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे. 14 यात्रा कर चुके हैं मुख्यमंत्री: सबसे पहले 12 जुलाई 2005 से नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा की शुरुआत हुई थी. 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा शुरू की गई थी. 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा की शुरुआत हुई थी. 28 अप्रैल 2010 से नीतीश कुमार विश्वास यात्रा पर निकले थे. 9 नवंबर 2011 से नीतीश कुमार ने सेवा यात्रा की शुरुआत की थी. 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई थी. पिछले साल भी गए थे यात्रा पर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा पर निकले थे. 13 नवंबर 2014 को संपर्क यात्रा निकाली थी. 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा का आगाज हुआ था. 12 दिसंबर 2017 से समीक्षा यात्रा की शुरुआत हुई थी. 3 दिसंबर 2019 से सीएम ने जल जीवन हरियाली यात्रा शुरू किया गया था. 22 दिसंबर 2021 को सीएम ने समाज सुधार यात्रा शुरू किया गया था. वहीं, आखिरी बार समाधान यात्रा के तहत नीतीश कुमार 5 जनवरी 2023 से बिहार भ्रमण पर निकले थे. मुख्यमंत्री की यात्रा पर जोरदार सियासत : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सियासत भी हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की यात्रा को 'अलविदा यात्रा' कहा है. इस पर बयानबाजी भी खूब हो रही है. पिछले दिनों बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में अस्वस्थ होने के नीतीश कुमार शामिल नहीं हो पाए थे. इसके कारण कई तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगी थी, लेकिन आप मुख्यमंत्री की स्थिति अब बेहतर है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read