अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियांभोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियां

Article Advertisement

Seemanchal

बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर करें वोट": नरपतगंज में बोले प्रशांत किशोर

"बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर करें वोट": नरपतगंज में बोले प्रशांत किशोर नरपतगंज (अररिया): जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा में जनता से अपील की कि इस बार वे वोट डालते समय अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखें। उन्होंने कहा क

बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर करें वोट": नरपतगंज में बोले प्रशांत किशोर

Article Advertisement

"बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर करें वोट": नरपतगंज में बोले प्रशांत किशोर नरपतगंज (अररिया): जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा में जनता से अपील की कि इस बार वे वोट डालते समय अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हर बार नेताओं के झूठे वादों पर भरोसा कर उन्हें सत्ता में पहुंचाते हैं, लेकिन नतीजा सिर्फ धोखा ही मिला है। प्रशांत किशोर ने कहा, "अब वक्त आ गया है कि लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों के पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट करें। तभी बिहार की सूरत बदलेगी और आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल होगा।" नेताओं पर किया करारा हमला किशोर ने राजद के 15 साल के शासन, नीतीश कुमार और बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार की जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। ना शिक्षा की व्यवस्था सुधरी है, ना ही बेरोजगारी और पलायन पर कोई ठोस कदम उठाया गया है। “बिहार के गरीब और मजदूर रोज़गार की तलाश में पलायन कर रहे हैं क्योंकि यहां ना उद्योग हैं, ना अवसर। अब बदलाव की जरूरत है,” उन्होंने कहा। सभा में उमड़ी भीड़, दिखा जोश कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष प्रलयंकर सिंह उर्फ गब्बर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पहली बार जन सुराज पार्टी की इतनी बड़ी जनसभा नरपतगंज में हुई है और लोगों की अप्रत्याशित भीड़ से साफ जाहिर होता है कि जनता में बदलाव की ललक है। प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उपस्थित गणमान्य व कार्यकर्ता इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अली रजा , प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान , उपाध्यक्ष एजाज अहमद , मीडिया प्रभारी तरुण सिंह , मो. सैफुल्लाह, मो. नईम, मो. रजी, प्रवीण कुमार, सत्यनारायण सिंह, रमेश पासवान, मदन पासवान, मूसा खां सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read